फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Low prices available in the market, queues formed at cold stores

Agra News: बाजार में मिल रहे कम भाव, कोल्ड स्टोर पर लगीं कतार

Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Low prices available in the market, queues formed at cold stores
कासगंज। जिले में इस बार आलू की अच्छी पैदावार हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में अधिक आलू की फसल पैदा की गई। इस समय आलू की खोदाई खेतों में चल रही है। किसानों का आलू 500 रुपये से 510 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। आलू की कीमत कम मिलने से किसान मायूस हैं और अब वह आलू के भंडारण की कोशिश में जुटे हैं। जिले के शीतगृहों पर आलू लदे वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। फसल अच्छी होने के कारण आलू का फुटकर बाजार में मूल्य 12 रुपये प्रतिकिलो है। बाजार में होली का पर्व नजदीक होने के कारण चिप्स पापड़ बनाने के लिए फुटकर बाजार में भी खपत बढ़ी हुई है, लेकिन थोक बाजार में आलू की कीमत अभी बढ़ नहीं पा रही। पर्याप्त कीमत के इंतजार में किसान शीतगृहों में आलू का भंडारण करने में जुटे हैं। जिससे आगामी समय में आलू की अच्छी कीमत किसानों को मिल सके। शीतगृहों पर कतारें होने के कारण किसानों को अपने आलू का भंडारण करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सभी शीतगृहों पर कतारों की स्थिति बनी हुई है। जिले में कुल 16 शीतगृह संचालित हैं। जिनमें लगभग 11 लाख क्विंटल आलू के भंडारण की क्षमता है। अभी तक भंडारण सत्र शुरू हुए 15 दिन का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक किसान 30-35 फीसदी तक ही आलू का भंडारण कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed