फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lovers caught in hotel of agra

होटल में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, घरवालों को पता लगे इससे पहले कर लिया ये काम

Fri, 01 Sep 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 01 Sep 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
lovers caught in hotel of agra
प्रेमी - फोटो : Demo Pic
एटा से भागकर आगरा आए प्रेमी युगल को आईएसबीटी स्थित होटल से पुलिस ने परिजनों की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी युगल को एटा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में शादी भी रचा ली थी।
विज्ञापन

  
बताया गया है कि जलेसर, एटा की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध दूसरे समाज के युवक से थे। परिवारीजनों को पता चला तो दोनों के मिलने जुलने पर बंदिशें लगा दी गईं। दो दिन पहले युवक और युवती घर से भाग निकले और आगरा आकर दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद आईएसबीटी स्थित एक होटल में रुक गए। 
विज्ञापन


उधर, युवती के परिवारीजनों ने बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रेमी युगल के आगरा में ठहरे होने की जानकारी युवती के परिवारीजनों को हो गई। गुरुवार को उन्होंने आगरा पुलिस को इस संबंध में सूचना दी कि युवक ने उनकी बेटी को अगवा कर होटल में कैद कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीआरवी आ गई। युवक और युवती को पकड़ लिया और दोनों को पकड़कर थाना हरीपर्वत ले आई। हरीपर्वत पुलिस ने एटा पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। सूचना पर परिवारीजन पुलिस के साथ आ गए। पुलिस का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed