फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lovers atemt sucide

परिजनों ने किया विरोध तो शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 24 Dec 2020 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
lovers atemt sucide
कुरावली (मैनपुरी)। गांव हाफिजपुर में परिजनों के विरोध के चलते शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने नींद की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेेकर पहुंचे। वहां उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी एक युवक शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। उसके विवाहेत्तर संबंध गांव निवासी एक महिला से हैं। उसके भी दो बच्चे हैं। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों के अलावा पूरे गांव को हो गई। पत्नी ने पति से विवाहेत्तर संबंध खत्म करने के लिए दबाव बनाया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। उधर करीब पांच दिन पूर्व इसी बात को लेकर महिला का भी पति से झगड़ा हो चुका था।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद बुधवार रात को युवक ने प्रेमिका की छत पर पहुंचकर नींद की कई गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। उधर प्रेमिका ने भी नींद की गोलियां खा लीं। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं दोनों के ही परिजन मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 गोलियां खाईं
गांव हाफिजपुर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने नशे की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। जिला अस्पताल में दोनों को अलग अलग कमरों में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद गांव के कुछ लोगों ने बताया दोनों के पास से नशे की दवा के तीन पत्ते मिले। एक में सभी 15 गोलियां रखीं थीं। वहीं दो पैकेट की 30 गोलियां दोनों ने खाईं थीं। समाचार लिखे जाने तक दोनों होश में आ चुके थे।

पति की बात नहीं मानती महिला
नशे की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला के पति ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। वह पत्नी के साथ हंसी खुशी से रहना चाहता है, लेकिन लाख समझाने के बाद पत्नी उसकी बात नहीं मानती। चार पांच दिन पहले पत्नी को प्रेम-प्रसंग को लेकर फटकार दिया था। तभी से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। बुधवार को प्रेमी से किसी तरह से संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों ने नशे की गोलियां खा लीं।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed