{"_id":"66f91b90cc5c5d60d10e981c","slug":"lover-drank-mosquito-repellent-then-hanged-himself-these-words-said-before-death-will-shock-you-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: मच्छर मारने की दवा पी, फिर फंदे पर लटका; मौत से पहले कहे शब्द झकझोर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: मच्छर मारने की दवा पी, फिर फंदे पर लटका; मौत से पहले कहे शब्द झकझोर देंगे
Mon, 30 Sep 2024 07:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:55 AM IST
सार
महिला के प्यार में इस कदर अंधा हो गया कि युवक ने ये भी नहीं सोचा कि मौत के बाद उसकी पत्नी का क्या होगा। वीडियो कॉल करने के बाद उसने पहले मच्छर मारने का लिक्विड पिया और फिर फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादीशुदा युवक की प्रेम कहानी का अंत उसकी मौत के साथ हुआ। चार साल पहले ही शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। ऐसे में उसे किसी महिला से प्यार हो गया। वो रात को इस महिला से बात कर रहा था। वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसने पहले मच्छर मारने की दवा पी, उसके बाद फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने कहा कि ये गलत किया है...
विज्ञापन
हरीश उर्फ रवि ताजमहल पार्किंग में काम करते थे। 4 साल पहले फिरोजाबाद की प्रियंका से शादी हुई थी। 2 साल का बेटा और 3 महीने की बेटी है। पिता विनोद कुमार 6 महीने से लकवा की वजह से बीमार हैं। रवि के भाई ब्रजभान ने बताया कि रवि के प्रेम संबंध मोहल्ले की एक महिला से हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले रवि की पत्नी मायके गई। रविवार सुबह 10 बजे मां चाय देने गईं। मगर, रवि का कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो रवि फंदे से लटका मिला। परिवार में कोहराम मच गया। ब्रजभान ने आरोप लगाया कि रवि की दोस्ती महिला से हो गई थी। उनमें किसी बात पर विवाद हुआ। इस पर ही भाई ने आत्महत्या कर ली।
हर बार महिला ने किया इन्कार
परिजन ने रवि का मोबाइल चेक किया। इसमें इंस्टाग्राम आईडी पर महिला से चैटिंग मिली। रात करीब 12 बजे से 1:40 बजे तक दोनों में बातचीत हुई। वह महिला से किसी डाॅक्टर को पीछे मुड़-मुड़कर देखने के बारे में कमेंट कर रहा था। उनके बीच कई तरह की बातचीत हुई। ऑडियो काॅल भी की। युवक ने कीटनाशक स्प्रे को कटोरी में डालते हुए वीडियो बनाया। महिला ने कह दिया जो करना है करो। बाद में कीटनाशक पीने का वीडियो भेजा। इस बार भी महिला ने बात नहीं करने को लिखा। इस पर उसने फंदा बनाते हुए वीडियो भेजा। ठीक जवाब नहीं देने पर उसने जान दे दी।

महिला घर पर ताला लगाकर भागी
परिजन का कहना था कि जब महिला को पता चल गया था कि बेटा आत्मघाती कदम उठा रहा है तो उसे हमें सूचना देनी चाहिए थी। सुबह जब उसे पता चला कि रवि की माैत हो गई है। वह घर पर ताला डालकर फरार हो गई। पूर्व में उसको लेकर परिवार में झगड़ा भी हुआ था। मकान मालिक से उससे कमरा खाली करने के लिए बोला था। मगर, वह मानने को तैयार नहीं हुए। थाना प्रभारी एत्माद्दाैला ने बताया कि युवक ने प्रेम संबंध में आत्महत्या की है। अगर, परिजन तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।