{"_id":"65c83caef70d178343066d29","slug":"lover-did-dirty-work-with-the-girl-on-pretext-of-marriage-now-threatening-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिसे मान बैठी वो सच्चा प्यार...इश्क में मिला ऐसा धोखा, उड़े युवती के होश; प्रेमी का फूफा भी अब डरा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिसे मान बैठी वो सच्चा प्यार...इश्क में मिला ऐसा धोखा, उड़े युवती के होश; प्रेमी का फूफा भी अब डरा रहा
Sun, 11 Feb 2024 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 08:49 AM IST
सार
युवती जिसे सच्चा प्यार मान बैठी थी, हकीकत सामने आने पर उसके सारे अरमान टूट गए। प्रेमी ने उसके जिस्म ही नहीं भरोसे को भी नौंचा। जब बात सात फेरों की आई तो आरोपी मुकर गया। वहीं उसका फूफा भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Crime girl
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी शहर की एक मोहल्ला की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी युवती का अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। अब उसे जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की दोस्ती करीब नौ माह पहले फेसबुक के माध्यम से मोहल्ला शिव नगर रामलीला मैदान निवासी व्योम सिंह से हुई थी। इसके बाद व्योम सिंह उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाने लगा। 4 दिसंबर 2023 को उसे एसआरपी होटल राधारमन रोड पर ले गया। कमरे में ले जाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की तो वीडियो को वायरल कर देगा।
इसके बाद आरोपी ने 15 दिसंबर 2023 को एटा बुलाया। ब्लैकमेल कर उसे एक घर ले जाकर यौन शोषण किया। उसे फिर घर पर न बताने के लिए धमकाया। आरोपी के शिकोहाबाद निवासी फूफा ने 29 जनवरी 2024 को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फूफा के साथ उनका पुत्र भी था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।