फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lover couple committed suicide by jumping in a well in mathura

प्यार के बीच आई जाति की दीवार, घर से भागे प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर दी जान

Mon, 24 Feb 2020 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Lover couple committed suicide by jumping in a well in mathura
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के बरसाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर जान दे दी। रविवार की शाम दोनों घर से भाग गए थे। सोमवार सुबह दोनों के शव कुएं में पड़े मिले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


थाना बरसाना क्षेत्र के एक निवासी 15 वर्षीय लड़की और 19 वर्षीय युवक योगेश (19) पुत्र रामहरि के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सजातीय नहीं थे। उनके परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं
विज्ञापन

था। 

रविवार की शाम तकरीबन सात बजे दोनों घर से भाग गए थे। परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश किया, पर सुराग नहीं लग सका। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं के बाहर चप्पल देखीं तो शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाल डालकर निकाले गए शव

जब ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो किशोरी का दुपट्टा देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में जाल डालकर दोनों के शवों बाहर निकाला। 

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि लड़का और लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। उनके शरीर या फिर गले पर कोई भी निशान नहीं पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने से आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed