फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Jihad Case: Police Found Kidnapped Girl From Delhi

लव जिहाद: युवती दिल्ली से बरामद, अब तक 14 आरोपी हुए गिरफ्तार, गैर जमानती वारंट जारी

Wed, 23 Dec 2020 05:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 05:28 PM IST
सार

  • 14 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल
  • मुख्य आरोपी सहित पांच के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
Love Jihad Case: Police Found Kidnapped Girl From Delhi
लव जिहाद के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर क्षेत्र से धर्म परिवर्तन कराकर शादी के लिए ले जाई गई युवती को पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से बरामद कर लिया। गैर समुदाय के युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर युवती से शादी कर ली थी और उसके दिल्ली में छुपाकर रखा था। इस मामले में पुलिस अब तक 14 लोगों को जेल भेज चुकी है। थाना जलेसर पर विगत 17 दिसंबर को उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत दर्ज मुकदमा से संबंधित अपहृत युवती को पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह सकुशल कड़कड़डूमा दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

 

युवती को शादी के लिए अपहरण करने का मुकदमा युवती के पिता ने कस्बा जलेसर के मोहल्ला छत्ता निवासी मोहम्मद जावेद, नाजिर पुत्र रहीम उल्लाह, निशा नाज पत्नी मोहम्मद नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह, साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मोहम्म्द साजिद और दो अन्य के खिलाफ दर्ज कराया था। आरोप था कि कि 17 नवंबर को पुत्री को जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए ले जाया गया है। 
विज्ञापन



मुख्य आरोपी सहित पांच के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद सहित पांच लोग अभी भी फरार हैं। इनके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट और 25-25 हजार रुपये के वारंट जारी किए गए हैं। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जिहाद मामला: एक महिला सहित आठ और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार


युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पांच दिन से स्वॉट टीम, सर्विलांस टीम, कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह, थानाध्यक्ष जैथरा विनय शर्मा और थाना जलेसर टीम दिल्ली में थी। बुधवार को युवती कड़कड़डूमा दिल्ली से सकुशल बरामद कर ली गई। आगे की प्रक्रियाएं की जा रही हैं। कोर्ट में बयान कराने के बाद युवती परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed