फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love jihad case in firozabad

दूसरे समुदाय के युवक संग मिली हाथरस से लापता युवती, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sun, 29 Nov 2020 12:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2020 12:36 PM IST
सार

  • ककरऊ कोठी के निकट सड़क किनारे तंबू में रह रहे थे दोनों, पुलिस भी पहुंची 
  • युवक दूसरे समुदाय का होने के कारण विहिप ने लव जिहाद से जोड़ा मामला  

विज्ञापन
love jihad case in firozabad
थाने के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के एक गांव से प्रेमी के साथ आई युवती को शनिवार दोपहर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से ककरऊ कोठी के निकट बने तंबू से बरामद कराया। युवक दूसरे समुदाय का होने के कारण विहिप ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए हंगामा किया और पुलिस के सामने युवक की पिटाई कर दी। भीड़ से बचाकर पुलिस युवक-युवती को थाने ले आई। शाम को यहां पहुंची हाथरस के चंदपा थाने की पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि बंबा बाईपास ककरऊ कोठी के समीप हाथरस के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को दूसरे समुदाय का युवक लेकर आया है। युवक इस युवती को सड़क किनारे बंजारा समुदाय के लोगों द्वारा बनाए गए तंबू (अस्थाई घर) में रखे हुए है। विहिप के विभागाध्यक्ष रमाकांत पचौरी, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ कई लोग शनिवार को दोपहर यहां पहुंचे। 
विज्ञापन



इस दौरान युवक-युवती मौके पर मौजूद थे। युवती ने अपना पता जिला हाथरस के थाना चंदपा के एक गांव का बताया। युवती प्रेम-प्रसंग में युवक के साथ घर छोड़कर यहां चली आयी थी। संगठनों के पदाधिकारियों ने मामला लव जिहाद का मानते हुए पुलिस को सूचना दी। एसएचओ अनूप भारती, एसआई कृपाल सिंह एवं महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। संगठनों के कार्यकर्ता युवक को पहले से पकडे़ हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक की पिटाई से हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों के गुस्से से पुलिस ने युवक को बचाया और जीप में बैठा लिया। विहिप के नेताओं ने दोनों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने पर लेकर आई। थाना प्रभारी अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि 21 वर्षीय युवक जिला हाथरस के थाना चंदपा के एक गांव का निवासी है।

युवती के परिजनों ने 15 नवंबर को दर्ज कराई थी गुमशुदगी 

पुलिस ने हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में संपर्क किया तो बताया कि युवती के लापता होने के संबंध में परिजनों की ओर से 15 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पर उसका कोई पता नहीं चल सका था। युवक-युवती के मिलने की जानकारी होते ही चंदपा थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।

हाथरस पुलिस बोली पहले भी युवक के साथ गई थी युवती

हाथरस के चंदपा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवती लॉकडाउन से पूर्व युवक के साथ चली गई थी। वापस आने के बाद परिजनों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद मायके आई और दोबारा से इसी युवक के साथ चली गई। 

एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि ककरऊ क्षेत्र से युवक के साथ मिली युवती शादीशुदा बताई गई है। पूरा मामला हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र का था, वहां की पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई हाथरस पुलिस द्वारा की जाएगी। 

युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा रखा था : विहिप 

विहिप के विभागाध्यक्ष रमाकांत पचौरी का कहना है कि युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवक दूसरे समुदाय का है। उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा रखा था। यह मामला पूरी तरह से लव जिहाद से जुड़ा है। हाथरस पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

युवती बोली इसे मत मारो....

तंबू से बरामद की गई युवती के प्रेमी की जब लोग पिटाई कर रहे थे तो युवती बार-बार उन्हें रोक रही थी। युवती बोली इसे मत मारो...वह उससे (युवक) प्रेम करती है। 

पैसा देकर तंबू में रह रहे थे दोनों 

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता तंबू वाले स्थान पर पहले पहुंच गए थे। युवती ने इन लोगों को बताया कि करीब 15 दिन से वह यहां युवक के साथ रह रही है। तंबू वालों को यहां शरण देने के लिए पैसा भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed