फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Couple Nikaah Arrange By Muslim Community In Sakeet

प्रेम विवाह के लिए युवती ने परिवार के खिलाफ उठाया था बड़ा कदम, समाज के लोगों ने कराया निकाह

Sat, 07 Mar 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 07 Mar 2020 12:07 AM IST
सार

समाज के लोगों ने आगे आकर कराया दोनों का निकाह, परिजन भी मान गए

विज्ञापन
Love Couple Nikaah Arrange By Muslim Community In Sakeet
युवक-युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद में एक युवती चार दिन पूर्व थाना सकीट पहुंची थी और परिजनों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा रही थी। युवती ने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दो चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन इस मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। समाज के लोगों ने आगे आकर बृहस्पतिवार को युवती का उसके प्रेमी के साथ निकाह करा दिया। 
विज्ञापन


थाना व कस्बा सकीट के मोहल्ला काजी निवासी शानू मोहल्ले की युवती शाहिस्ता से प्रेम करता है। लेकिन दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। युवती ने परिजनों पर भूखा प्यासा रखकर बंधक बनाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Love Couple Nikaah Arrange By Muslim Community In Sakeet
समाज के लोगों ने कराया दोनों का निकाह - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में समाजसेवी शराफत हुसैन उर्फ काले आगे आए और उन्होंने समाज के लोगों को एकत्रित कर अपने आवास गांधी मार्केट पर दोनों का निकाह कराया है। दो परिवारों के बीच पनप नहीं दुश्मनी भी समाप्त हो गई।

निकाह के दौरान जहीर मिया नंबरदार, असलम कुरैशी, बाबू मुल्लाजी, समील कब्बाल, वकील अंसारी, रफीक अंसारी, याकूब अली, नीतू सिंह, चांद मिया कुरैशी, अकील कुरैशी, जीशान कुरैशी, चांदबाबू कुरैशी, आदेश यादव एडवोकेट, इंतजार कुरैशी आदि मौजूद रहे। 

समाज के लोगों ने पनपी दुश्मनी को दूर कराने में अहम भूमिका निभाई है, अब हम दोनों रिश्तेदार हो गए हैं, इस रिश्ते को निभाएंगे। साबुद्दीन-लड़के के पिता।

पहले हमें यह रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन बाद में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बैठाकर रिश्ते को रिश्तेदारी में बदल दिया है, इसे हम निभाते रहेंगे। मो. अकील, लड़की के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed