{"_id":"666be482028e8b2e880fa556","slug":"lost-her-heart-in-online-game-american-girl-reached-chandigarh-going-to-delhi-with-lover-police-stopped-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेम में हार गई दिल: अमेरिकी युवती चंडीगढ़ पहुंची, फिर प्रेमी से साथ जा रही थी दिल्ली...पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन गेम में हार गई दिल: अमेरिकी युवती चंडीगढ़ पहुंची, फिर प्रेमी से साथ जा रही थी दिल्ली...पुलिस ने रोका
Fri, 14 Jun 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:04 PM IST
सार
ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते अमेरिका की रहने वाली युवती चंडीगढ़ के युवक को दिल दे बैठी। इसके बाद वो प्रेमी से मिलने के लिए सात समंदर पार करके चंडीगढ़ पहुंची। यहां से कुछ दिन इटावा रुकी, जिसके बाद वो वापस दिल्ली जा रही थी। शिकोहाबाद में शक होने पर उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन
अमेरिकी युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान चंडीगढ़ के युवक से हुई दोस्ती में सात समुंदर पार करके अमेरिका से युवती अपने दोस्त से मिलने आ पहुंची। जिससे मिलने के बाद बस से वापस दिल्ली जाते समय कुछ लोगों ने मामला संदिग्ध दिखने पर बस को रुकवा दिया। शिकोहाबाद पुलिस ने युवती को बस से उतरवाकर पूछताछ की है। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने युवती को सुरक्षित दिल्ली भिजवाया है।
अमेरिका के फलोरिडा 728 होलमेज क्रीक रोड ग्रेसविले 32440 निवासी ब्रुकलिन कार्नले की कुछ समय पूर्व पब्जी खेलने के दौरान चंडीगढ़ निवासी यूवी वांगो से दोस्ती हो गई। वह बंगलोर में नौकरी करता है। ब्रुकलिन 3 माह तक चंडीगढ़ अपने दोस्त के फ्लैट पर रही। जहां से उसकी पब्जी खेलते हुए ही अगली मुलाकात इटावा निवासी हिमांशु से ओल्ड फरीदाबाद में हुई। जिसके बाद वह हिमांशु के साथ इटावा उसकी मौसी के यहां गत 5 जून को आ गई। वह बृहस्पतिवार को वापस बस से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान बस में सवार यात्रियों को शक होने पर इटावा आरएम को उन्होंने मामले की सूचना दी।

सूचना पर बस को पुलिस ने शिकोहाबाद थाने पर रुकवाकर मामले की जांच कराई। जहां युवती ने पुलिस को बताया कि वह टूरिस्ट बीजा पर भारत भ्रमण के लिए आई थी। वह तीन माह से अपनें दोस्त यूवी वांगो के साथ चंडीगढ़ में उसके साथ रही थी। हिमांशु ने बताया कि युवती से ओल्ड फरीदाबाद में मुलाकात हुई तो दोस्ती हो गई। वह हिमांशु के साथ घूमने के लिए उसकी मौसी के घर 5 जून को इटावा आ गई।
वह आज इटावा डिपो की बस यूपी 78 एच टी 3323 से दिल्ली जा रही थी। तभी यात्रियों को शक हुआ तो आरएम इटावा को मामले की सूचना दी। आरएम की सूचना पर पुलिस ने बस को थाने लाकर युवती व हिमांशु से पूछताछ की। पुलिस ने आवश्यक जानकारी के बाद युवती को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। युवती ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
इस बारे में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया की सूचना मिली थी कि अमेरिका के फ्लोरिडा की युवती एक भारतीय लड़के के साथ बस से जा रही है। मामला संदिग्ध है। बस को रोककर युवती व युवक से पूछताछ की गई। महिला थाना प्रभारी रंजन गुप्ता ने युवती से सवाल जवाब किए। एलआईयू की टीम ने हिमांशु और युवती से पूछताछ की। इटावा आने से पहले युवती चंडीगढ़ निवासी दोस्त के साथ भी तीन महीने उसके फ्लैट पर रही थी।