आस्था या अंधविश्वास: मंदिर में नंदी पी रहे दूध, शिवालय में लगी कतार; दूध लेकर पहुंचे लोग
पिनाहट के एक शिव मंदिर में लोगों को जब पता चला कि नंदी दूध पी रहे हैं, तो मंदिर के बाहर लोगों की कतार लग गई। लोग दूध लेकर मंदिर की ओर पहुंच गए। सुबह से शुरू हुआ ये सिलसिला शाम तक चलता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह में नंदी की मूर्ति के दूध पीने की अफवाह पर लोग मंदिरों की ओर दौड़ पड़े। दोपहर बाद तक लोगों में दूध पिलाने की होड़ मची रही। शनिवार की रात नंदी की मूर्ति के दूध पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पिनाहट क्षेत्र के लोग रविवार की सुबह लोटा, कटोरी चम्मच से नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिरों की ओर दौड़ पड़े।
ये भी पढ़ें - बड़ा खुलासा: पैथोलॉजी देतीं गंभीर बीमारी की फर्जी रिपोर्ट, फिर अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर करते हैं मोटी कमाई
दूध पिलाने की रही होड़
पिनाहट के बावन टूला, पुरनपुरा, स्याहीपुरा, पुरा जवाहर आदि गांवों के मंदिरों में नंदी को दूध पिलाने की होड़ मच गई। सोनपाल,रामबरन, हजारीलाल, संगीता, किरन, मोनल, मीनाक्षी, सरिता आदि का दावा था कि उनके हाथ से नंदी ने दूध पिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर में स्थापित नंदी की मूर्ति दूध पी रही है। देर शाम तक भी लोग मंदिरों में जुटे हुए थे।
ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक से टकराई बोलेरो, दबिश देकर आ रहे दरोगा सहित चार सिपाही घायल; महिला की मौत
चमत्कार नहीं है, जाने वैज्ञानिक वजह
डॉ. मनीष भारद्वाज ने बताया कि नंदी की प्रतिमा के दूध ,पानी या कोई तरल पदार्थ पीना कोई चमत्कार नहीं है। यह पृष्ठ तनाव (सरफेस टेंशन) और केशकीय बल (केपलरी फोर्स) की वजह से होना आम बात है।
ये भी पढ़ें - आगरा मेट्रो का ट्रायल: बोगियों में लोगों को बिठाने की जगह रखी जाएंगी रेत की बोरियां, दौड़ाई जाएगी इस रफ्तार से