{"_id":"64a24ce286f8e642b509660b","slug":"pathology-gives-fake-report-of-serious-illness-then-doctors-make-money-by-getting-admitted-in-hospital-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: पैथोलॉजी देतीं गंभीर बीमारी की फर्जी रिपोर्ट, फिर अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर करते हैं मोटी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: पैथोलॉजी देतीं गंभीर बीमारी की फर्जी रिपोर्ट, फिर अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर करते हैं मोटी कमाई
Mon, 03 Jul 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:51 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पैथोलॉजी लैब पर चल रही छापेमार कार्रवाई में बड़ा खेल सामने आया है। सील हुई पैथोलॉजी में जांच कराई गई तो पता चला कि यहां जमकर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी लैब से 100 से अधिक मरीजों की जांच रिपोर्ट जब्त की, जिसमें पता चला कि खून की फर्जी जांच कर किडनी-मलेरिया का रोगी बना दिया।
विज्ञापन
डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अस्पताल और पैथोलॉजी लैब संचालकों का रैकेट सक्रिय है, जो मरीजों को गंभीर बीमारी का डर दिखाकर उनकी जेबों पर डाका डाल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सील की गई पैथोलॉजी लैब से जब्त की रिपोर्ट की जांच में ये खुलासा हुआ है कि झोलाछाप ने खून, पेशाब, वीर्य की जांच कर फर्जी रिपोर्ट बनाई और मोटी कमाई की। स्वस्थ लोगों को किडनी, लिवर, एनीमिया, मलेरिया का बीमार बना दिया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 8 दिन में सील की गई 11 पैथोलॉजी लैब में डॉक्टर नहीं मिले। यहां डॉक्टर और क्वालीफाइड टेक्नीशियन और विशेष जांच के लिए जरूरी उपकरण भी नहीं मिले। इनके यहां से जब्त की गई 100 से अधिक रिपोर्ट में बीमारियों की रिपोर्ट संदिग्ध मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संचालक ने फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर मरीज को मलेरिया, हेपेटाइटिस, थायरायड, एनीमिया, किडनी-लिवर और यूरिन इन्फेक्शन की बीमारी दर्शा दी। मरीजों से एलाइजा टेस्ट की कीमत वसूलते थे और घटिया रैपिड किट से जांच कर स्वस्थ लोगों के बीमार होने की रिपोर्ट बनाते। संचालक ही इन पर डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर मरीजों का बांट रहे थे।