फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lord Jesus took incarnation, and joy spread throughout the Christian community.

Agra News: प्रभु यीशु ने लिया अवतार, मसीह समाज में छाया उल्लास

Thu, 25 Dec 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Lord Jesus took incarnation, and joy spread throughout the Christian community.
आगरा। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग गिरजाघरों में मंगलवार की शाम से ही उल्लास का वातावरण छाया रहा। शहर के प्रमुख गिरजाघरों और ईसाई मोहल्लों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। सेंट पीटर्स निष्कलंक माता महागिरजाघर में मुख्य पूजा आयोजित की गई। आधी रात को प्रभु यीशु के चरनी में जन्म लेते ही गिरजाघर घंटे की मधुर आवाज से गुंजायमान हो उठे।
विज्ञापन


वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता गिरजाघर में मंगलवार को रात 11:30 बजे प्रभु यीशु के जन्म की पूजा प्रारंभ हुई। रात्रि 12 बजे गिरजाघरों के घंटे बजते ही बाल यीशु ने जन्म लिया तो पूरे परिसर में उल्लास छा गया। पवित्र मिस्सा बलिदान की पूजा के बाद बधाई गायन से गिरजाघर गूंज उठा। क्रिसमस से पूर्व ईसाई समाज एक दिसंबर से आगमन काल मनाता है। इस काल में मसीही समाज उपवास, प्रार्थना, दान-पुण्य, संयम तथा आत्म-पवित्रीकरण के माध्यम से स्वयं को पर्व के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर में रोमन कैथोलिक सहित विभिन्न संप्रदायों के लगभग दस प्रमुख गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की मध्यरात्रि विशेष जागरण मिस्सा का आयोजन किया गया। वजीरपुरा रोड स्थित कैथेड्रल ऑफ द इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च में महाधर्माध्यक्ष डा. राफी मंजली ने विशेष पूजा-अर्चना कराई। मौके पर पूर्व महाधर्माध्यक्ष डॉ. अल्बर्ट डिसूज़ा, फादर राजन दास, फादर शाजी, फादर मिरांडा एवं पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज़ चर्च में प्रधान पुरोहित फादर जोसेफ डाबरे के साथ फादर संतोष, फादर अजय एवं फादर विंसेंट ने मध्यरात्रि मिस्सा बलिदान की क्रियाएं संपन्न कराईं।
वहीं आगरा छावनी स्थित सेंट पैट्रिक्स चर्च में फादर वरगीस कुन्नाथ एवं फादर सनी कुट्टूर के सान्निध्य में मध्यरात्रि मिस्सा हुई। मिस्सा के समापन पर गिरजाघरों एवं परिसर में स्थापित प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों पर पवित्र जल छिड़क कर आशीर्वाद दिया गया। सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। सभी धर्मों के अनुयायियों ने आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के साथ कड़ाके की ठंड में मध्यरात्रि मिस्सा में सहभागिता की।

क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि बृहस्पतिवार सेंट पीटर्स चर्च, सेंट मेरीज चर्च, हैवलॉक, सेंट पॉल्स चर्च, सेंट पैट्रिक्स चर्च आदि गिरजाघरों में सुबह से प्रार्थना सभाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed