फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lord banke bihari special darshan on vihar panchami in vrindavan

एक दिसंबर को मनाया जाएगा ठाकुरजी का प्राकट्य महोत्सव, बांकेबिहारी मंदिर में होंगे विशेष दर्शन

Sun, 24 Nov 2019 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Nov 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
lord banke bihari special darshan on vihar panchami in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में एक दिसंबर को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन ठाकुरजी स्वर्ण-रजत निर्मित पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। उनकी प्राकट्य स्थली निधिवन राज के साथ बांकेबिहारी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। 
विज्ञापन


संवत् 1562 मार्गशीर्ष मास की शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को स्वामी हरिदास की संगीत साधना से प्रसन्न होकर ठाकुर बांकेबिहारी का निधिवन राज मंदिर से प्राकट्य हुआ। इस दिन को विहार पंचमी के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष ठाकुरजी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। 
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत भिक्की गोस्वामी ने बताया कि एक दिसंबर को विहार पंचमी पर सुबह पांच बजे ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज की प्राकट्य स्थली निधिवन राज में पंचामृत से अभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद निधिवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के प्राकट्य स्थल निधिवन राज में सुबह पांच बजे अभिषेक, 7 बजे बधाई गायन और 8.15 बजे स्वामी हरिदास महाराज की आरती होगी। इसके बाद 8.30 बजे से निधिवन राज मंदिर से बधाई शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed