फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looteri dulhans real story in agra

पतियों को बहाने से भेजा बाहर, जब घर लौटे तो पता चली पत्नियों की सच्चाई

Wed, 25 Jul 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 25 Jul 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
looteri dulhans real story in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के मोती कटरा में रहने वाले ऑटो चालक संजय और उसके भांजे राजू की पत्नियां एक साथ भाग गई हैं। उन्होंने दोनों को झूठ बोलकर उनकी रिश्तेदारी में भेज दिया। लौटे तो घर से सारा कीमती सामान गायब था। 
विज्ञापन


बाद में मामा और भांजे को मालूम चला कि दोनों की पत्नियां घर से सामान लेकर भागी हैं। दोनों ने छह महीने पहले सगी बहनों से शादी की थी। अब आशा ज्योति केंद्र में शिकायत की है।
विज्ञापन


राजू भी ऑटो चलाता है। दोनों की उम्र लगभग बराबर है। दोनों एक साथ ही रहते हैं। दोनों ने छह महीने पहले शादी की थी। किसी ने निर्धन परिवार की बेटियां बताकर शादी करा दी थी। छह महीने दोनों की पत्नियों ने अपने इरादे जाहिर नहीं होने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा ज्योति केंद्र में शिकायत

दोनों महिलाएं टेढ़ी बगिया की रहने वाली हैं। दो दिन पहले दोनों की पत्नियों ने साजिश के तहत दोनों से एक रिश्तेदार का नाम लेकर कहा कि उसने बुलाया है, इमरजेंसी है, कोई बुलाने के लिए आया था। 

इस पर दोनों आनन फानन में घर से निकल गए। वे वापस आए तो घर में नकदी, गहने और कीमती सामान गायब था। दोनों लोग टेढ़ी बगिया अपनी ससुराल पहुंचे तो वहां से वे लोग भी जा चुके थे। 

उन्हें समझ में आ गया कि शादी के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने मंगलवार को आशा ज्योति केंद्र में शिकायत की। काउंसलर ने बताया कि दोनों को एफआईआर कराने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed