फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looteri dulhan killed software engineer in agra

सुहाग की सेज पर इंजीनियर की हत्या कर फरार हो गई थी लुटेरी दुल्हन, महीनों सुर्खियों में रही ये घटना

Thu, 09 May 2019 03:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
looteri dulhan killed software engineer in agra
फाइल फोटो
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में तीन साल पहले इंजीनियर निर्मल सोलंकी की हत्या कर दी गई थी। आरोप तारा नाम की महिला पर लगा था। इंजीनियर ने महिला से शादी की थी। सुहाग की सेज पर उसने इंजीनियर को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था। 
विज्ञापन


इससे उनकी मौत हो गई थी। दुल्हन जेवरात और अन्य सामान समेटकर फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला को पकड़ा था, लेकिन गैंग के अन्य सदस्य हाथ नहीं आ सके थे। यह घटना कई दिनों तक सुर्खियों में रही थी। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार निवासी निर्मल सोलंकी (45) नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनका पहली पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी अलग हो गई थी। एक बेटी को भी साथ ले गई थी। इंजीनियर का एक दिव्यांग बेटा भारत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मई 2016 को हुई थी घटना

बेटे की देखभाल के लिए निर्मल ने दूसरी शादी का फैसला किया था। अपने परिचित के माध्यम से एक बिचौलिया शर्मा से संपर्क किया। इसके बाद 20 मई 2016 को रुद्रपुर जाकर 30 वर्षीय तारा को पसंद किया था। उसका असली नाम रुबीना था। बिचौलिए ने शादी के लिए एक लाख रुपये लिए थे।

निर्मल शादी करके 22 मई 2016 को तारा को आगरा लाए थे। 23 मई को सुहाग की सेज पर तारा ने निर्मल को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था। निर्मल की मौत हो गई थी। इसके बाद घर से सामान समेटकर भाग गई थी। पुलिस की टीम उत्तराखंड गई थी। कई जिलों की खाक छानी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी लुटेरी दुल्हन तक पहुंच गई थी। उसे जेल भेजा गया था।

गैंग में कई लोग थे शामिल, नहीं पकड़ सकी पुलिस

इस गैंग में कई लोग शामिल थे, लेकिन अन्य के बारे में पुलिस को ज्यादा कुछ जानकारी नहीं लग सकी थी। लुटेरी दुल्हन को पुलिस पकड़ने गई तो उसकी पहचान के लिए पुलिस के पास सिर्फ फोटो थी, वो भी शादी में खींची गई थी। 

एक राशन कार्ड भी मिला था। मगर, उसमें महिला का नाम तारा लिखा था। वो फर्जी निकला था। जिस महिला को तारा की मां बनाकर निर्मल के सामने लाया गया था, वो गैंग की सदस्य थी। उत्तराखंड में कई गैंग सक्रिय हैं, जो लड़कियों की शादी कराने का काम करते हैं। 

गैंग 40 पार के अविवाहितों से संपर्क करते हैं। इसके बाद रकम तय करते हैं। शादी के बाद दुल्हन फरार हो जाती है। यूपी के कई जिलों में लुटेरी दुल्हन वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। गैंग के अन्य सदस्य तीन साल बाद भी नहीं पकड़े जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed