फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looted cash from cattle owners by drinking intoxicating cold drinks

नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दो पशुपालकों को भैसों सहित लूटा

Tue, 30 Aug 2022 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Looted cash from cattle owners by drinking intoxicating cold drinks
पटियाली। सहसवान से भैंस खरीदकर ला रहे सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरा के दो पशुपालकों को पिकअप चालक एवं उसके साथियों ने धोखे से कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर पशुपालकों के पास से 30 हजार रुपये नगदी, दो भैंस, मोबाइल लूट ली और उन्हें जंगल में फेंक दिया। घटना रविवार को बदायूं के सहसवान क्षेत्र में हुई। सोमवार की शाम पशुपालकों के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहोरा गांव निवासी पटेराम(40) व संभल निवासी संजय (26) सहसवान क्षेत्र में जूनामई पशु बाजार से भैंस लेने के लिए रविवार को गए थे। उन्होंने पशु बाजार से दो भैंस एक लाख तीस हजार रुपये की खरीदीं। उन्होंने किराए पर पिकअप लोडर गाड़ी ली और भैंस लेकर चल दिए। सहसवान पहुंचने पर चालक और परिचालक ने गाड़ी रोक कर कोल्ड ड्रिंक्स पीने की इच्छा जताई, परिचालक ने कोल्ड ड्रिंक्स लाकर दोनों पशुपालकों को पिला दी। जिसके बाद दोनों पशुपालक बेहोश हो गए। इसके बाद उनके पाकेट से तीस हजार रुपये, उनकी मोबाइल लिया और सहसवान से करीब 10 किलोमीटर दूर झाड़ियों में दोनों को फेंक कर फरार हो गये। सोमवार को राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सहसवान पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद होश आने पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed