फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot

एटारोड पर नकदी सहित स्कूटी लूट की सूचना से हड़कंप

Fri, 23 Oct 2020 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
loot
टूंडला (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर स्कूटी सवार युवक से हजारों रुपये कैश व स्कूटी लूट की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रेंज स्कीम लागू कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। पुलिस जांच के बाद घटना रुपयों के लेन-देन का निकली। पुलिस ने स्कूटी को अवागढ़ से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही झूठी सूचना देने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की है।
विज्ञापन

आगरा के थाना एत्मादउद्दोलाके टेढ़ी बगिया निवासी राजेश कुमार पुत्र बृजेश कुमार ने बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आगरा से एटा के थाना अवागढ के तहत नगला रूपी ससुराल जा रहा था। वह थाना पचोखरा के गांव नगला दल के सामने एटा रोड पर पहुंचा तभी उसने पुलिस को सूचना दी कि अपाचे पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया है तथा तमंचा दिखाते हुए उसकी स्कूटी व स्कूटी में रखे 86 हजार रुपये लूट ले गए हैं।
विज्ञापन

लूट की सूचना से पुलिस हरकत में आ गई। सीओ देवेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष संजय सिंह पहुंच मौके पर पहुंच गए। रेंज स्कीम लागू कर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जब रुपयों के बारे में जानकारी की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। सख्ती से पूछताछ में उसने सच्चाई उगल दी। राजेश ने बताया कि उसके साले संजय पर गांव के ही एक व्यक्ति के पैसे उधार थे। वह तीन दिन पूर्व अपनी स्कूटी से ससुराल गया तो साले को रुपये उधार देने वाले ने उसकी स्कूटी अपने यहां रख ली। उसे फंसाने को उसने व साले ने झूठी लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने गांव रूपी से स्कूटी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना पर रात भर पुलिस परेशान रही। पड़ोसी को फंसाने के लिए झूठी कहानी रची गयी थी। झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जायेगा।
देवेंद्र कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed