{"_id":"607b29d38ebc3e8d1853d889","slug":"loot-of-2-lack-with-petrol-pump-employees-kasganj-news-agr4889807120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मियों से दिनदहाड़े 1.94 लाख लूटे - मामले की जांच में जुटी पुलिस, लुटेरों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप कर्मियों से दिनदहाड़े 1.94 लाख लूटे - मामले की जांच में जुटी पुलिस, लुटेरों की तलाश
विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट हुई। नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर 1.94 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
वारदात भूपालगढ़ी स्थित झम्मन सिंह पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हुई है। दोपहर लगभग 3 बजे पेट्रोल पंप कर्मी देवेंद्र अपने साथी पीतांबर के साथ नकदी जमा करने भारतीय स्टेट बैंक कासगंज शाखा पर जा रहे थे। बैग में 1.94 लाख रुपये की नकदी थी। जब दोनों पेट्रोल पंप कर्मी गांव गौसपुर के समीप पहुंचे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने उनकी बाइक को गिरा दिया और तमंचा दिखाकर नकदी से भरा थैला लूट लिया। पेट्रोल पंप कर्मियों का आरोप है कि बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इधर पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। ढोलना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन इस घटना के बाद से चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
वर्जन
ढोलना क्षेत्र में लूट की वारदात का एक मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है कि सच्चाई क्या है? प्रथम दृष्टया पेट्रोल पंप कर्मियों के बार-बार बयान बदले हैं, लेकिन पुलिस गंभीरता से तहकीकात कर रही है और तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -आरके तिवारी, सीओ सिटी