{"_id":"5dbf12f48ebc3e93da78a3a3","slug":"loot-farmer-crime-mainpuri-mainpuri-news-agr413555232","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू बेच कर लौट रहे किसानों से 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बेच कर लौट रहे किसानों से 20 हजार लूटे
विज्ञापन
बेवर में लूट की घटना में घायल एक अन्य
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। गांव शिव सिंहपुर बहरामऊ मार्ग पर शनिवार की शाम मंडी में आलू बेचने के बाद लौट रहे तीन किसानों को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने किसान से 20 हजार की नकदी भी लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। वहीं, पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। वह इसे रंजिश में मारपीट का मामला बता रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बहरामऊ निवासी शीलेंद्र सिंह गांव के ही हरवीर, बादाम सिंह के साथ छिबरामऊ स्थित कोल्ड पर आलू बेचने गए थे। वहां 59 पैकेट की बिक्री करने के बाद उन्हें करीब 20 हजार रुपये का भुगतान हुआ था। शाम के समय ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इस बीच शिवसिंहपुर-बहरामऊ मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे गांव शिवसिंहपुर के कई युवकों ने ट्रैक्टर को रुकवा लिया। आरोप है कि ट्रैक्टर रुकते ही वे लाठी डंडे और तमंचे की बटों से पीटकर किसानों को घायल कर दिया।
इसके बाद बादाम सिंह के 20 हजार रुपये भी लूट लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से शीलेंद्र को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस मामले को रंजिश के चलते मारपीट का बताते हुए लूट की बात को संदिग्ध मानते हुए इनकार कर रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व दोनों पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार की शाम भी मारपीट हुई है। लूट का आरोप संदिग्ध है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक