{"_id":"5d939c148ebc3e012f2811ce","slug":"loot-crime-mainpuri-news-agr4085865177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलीपुर खेड़ा में पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलीपुर खेड़ा में पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर लूटपाट
विज्ञापन
लूट का शिकार व्यापारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। बकरी बाजार से घर लौट रहे व्यापारी को मंगलवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। व्यापारी व उनके साथी के साथ मारपीट करते हुए लुटेरों ने 75 हजार रुपये लूट लिए। इस बीच एक लुटेरे ने व्यापारी के सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
एएसपी के नेतृत्व में थाना पुलिस व एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी शाहिद उर्फ दिन्नू बकरी की खरीद फरोख्त करते हैं। मंगलवार सुबह वह आलीपुर खेड़ा में लगने वाले बकरी बाजार में अपने साथी मुश्ताक निवासी मोहल्ला सईद के साथ गए थे।
लेकिन वहां से बिना खरीदारी किए ही घर के लिए चल दिए। बाइक से लौट रहे व्यापारी व उसके साथी को करीब 11 बजे छाछा-अलीगंज मार्ग पर लाली कोल्डस्टोर के पास पल्सर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक करके घेर लिया। पीड़ित के अनुसार बाइक से उतरे दो बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन
व्यापारी व उसके साथी ने विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट की गई। इसी बीच एक लुटेरे ने शाहिद के सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए लुटेरों ने व्यापारी की जेब से 75 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
सूचना पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रयांक जैन, थानाध्यक्ष पहुप सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इस बीच एएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। दोपहर बाद एसओजी की टीम ने भोगांव थाने पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी दी।
पुलिस टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हुई हैं, जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ संदिग्ध भी पुलिस ने चिह्नित किए हैं। जल्द ही खुलासा होगा। -ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।