{"_id":"5ee9cdb98e20d44a6142523e","slug":"longest-solar-eclipse-on-sunday-after-19-years-at-21-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Solar eclipse: 19 साल बाद रविवार को पड़ेगा सबसे लंबा सूर्यग्रहण, इस समय लगेंगे सूतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solar eclipse: 19 साल बाद रविवार को पड़ेगा सबसे लंबा सूर्यग्रहण, इस समय लगेंगे सूतक
Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
सार
मंदिरों में पुजारी करेंगे विशेष पूजा अर्चना
विज्ञापन
surya grahan
विस्तार
14 साल (2001) बाद रविवार को सूर्यग्रहण पड़ने जा रहा है। 21 जून का यह ग्रहण इस साल का सबसे लंबा होगा। दस मिनट तक दिन में अंधेरे जैसी स्थिति हो जाएगी। इसका सूतक शनिवार की रात में लग जाएगा। ग्रहण होने से चूड़ामणि योग बन रहा है।
संवत 2077 आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या को यह खंडेग्रास / कंकड़ाकृति सूर्यग्रहण होगा। यह नक्षत्र मृगशिरा एवं आद्रा तथा मिथुन राशि मंडल पर मान्य है। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि ग्रहण सुबह 10:09 बजे शुरू होगा। 11:47 बजे इसका मध्य काल होगा।
विज्ञापन
1:36 बजे मोक्ष यानी समापन का समय होगा। ग्रहण के बाद दान तीन बजकर 27 मिनट तक किए जा सकेंगे। ग्रहण का सूतक 20 जून की रात्रि दस बजे से लग जाएगा।

Trending Videos
इन राशियों पर होगा असर
यह ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र पर है। इसलिए मिथुन राशि के जातक को खास ध्यान रखना होगा। इस राशि के जातक ग्रहण न देखें और गणपति की पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करें तो अच्छा रहेगा। कर्क, वृश्चिक, मीन के जातक भी ग्रहण देखने से बचें। यह ग्रहण दुर्लभ की श्रेणी में है। ऐसा बहुत कम होता है जब रवि (सूर्य) को रविवार को ही ग्रहण लगे।
मंदिरों में पुजारी करेंगे विशेष पूजा अर्चना
कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि इन दिनों मंदिरों में श्रद्धालुओं पर पाबंदी है। इसलिए ग्रहण काल में होने वाली विशेष पूजा अर्चना पुजारी ही करेंगे। सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। गृहण काल के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण किया जाएगा।