फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Long distance bus will run on time only

Agra News: तय समय पर ही चलेगी लंबी दूरी वाले मार्ग की बस

Wed, 11 Sep 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Long distance bus will run on time only
मैनपुरी।
विज्ञापन


लंबी दूरी वाले मार्ग पर तय समय पर ही रोडवेज बस का संचालन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्यालय ने आरएम सहित एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक से मिले निर्देश के बाद एआरएम ने संबंधित बसों के चालकों को तय समय सारिणी के अनुसार ही बसों का संचालन करने की हिदायत दी है।

मैनपुरी डिपो से सुबह लखनऊ, यमुना एक्सप्रेसवे होकर आनंद विहार दिल्ली के लिए दो बसों का संचालन किया जाता है। लखनऊ के लिए सुबह छह बजे तथा यमुना एक्सप्रेसवे होकर आनंद विहार दिल्ली के लिए सुबह सात बजे बस चलाई जाती है। पूर्व में सुबह आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे होकर संचालित की जा रही बस का अब अलीगढ़ होकर दिल्ली के लिए संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्यालय से लंबी दूरी वाले मार्ग पर नियमित संचालित हो रही बसों को तय समय सारिणी के अनुसार ही संचालित करने को कहा गया है। एआरएम संजीव कुमार ने दोनों बसों का तय समय सारिणी के अनुसार ही मार्ग पर संचालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन






लंबी दूरी वाले मार्ग पर तय समय सारिणी के अनुसार ही बसों का संचालन करने के निर्देश हैं। संबंधित सभी चालकों सहित परिचालकों को समय सारिणी का पालन करने की हिदायत दी गई है। अनुज दुबे, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed