{"_id":"6941c3230c8cc703ab021ea7","slug":"lokendra-chahar-is-the-clubs-third-star-having-joined-the-academy-at-the-age-of-five-agra-news-c-365-1-sagr1044-105714-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लोकेंद्र चाहर क्लब का तीसरा सितारा , पांच साल की उम्र से अकादमी की थी ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लोकेंद्र चाहर क्लब का तीसरा सितारा , पांच साल की उम्र से अकादमी की थी ज्वाइन
विज्ञापन
कार्तिक शर्मा
आगरा । क्रिकेट गुरू लोकेंद्र चाहर के प्रशिक्षु कार्तिक शर्मा ने सिर्फ 19 साल की उम्र में ही अपने खेल से सबका ध्यान खींच लिया है। लोकेंद्र चाहर के बेटे दीपक चाहर और उनके भतीजे राहुल चाहर पहले ही आईपीएल और भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अब उनका तीसरा प्रशिक्षु आई पी एल का हिस्सा बन गया है।
लोकेंद्र चाहर ने बताया कि कार्तिक उन्हें सिर्फ पांच साल की उम्र से ट्रेनिंग ले रहा है। तेज़ और आक्रामक बल्लेबाज़ी की अपनी खास शैली के चलते कार्तिक ने पिछले सत्र में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
आईपीएल नीलामी में नाम आने से पहले ही कार्तिक शर्मा को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज थीं। ताजनगरी से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले इस प्रतिभाशाली कीपर बल्लेबाज को भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भविष्य का सितारा करार दिया था। अब जब कार्तिक को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमे में शामिल किया है, तो इन भविष्यवाणियों पर मुहर लगती नजर आ रही है।
विज्ञापन
आर अश्विन ने घरेलू क्रिकेट और अंडर-23 मुकाबलों में कार्तिक के प्रदर्शन को देखकर उसकी तकनीक, संयम और मैच को फिनिश करने की क्षमता की खुलकर तारीफ की थी। अश्विन का मानना था कि कार्तिक सिर्फ एक आक्रामक बल्लेबाज नहीं, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार खेलने वाला समझदार क्रिकेटर है, जो आगे चलकर भारतीय क्रिकेट के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
कार्तिक शर्मा ने शुरू से ही मेहनत और अनुशासन को अपना हथियार बनाया। सुबह की प्रैक्टिस से लेकर देर शाम तक नेट्स में बल्लेबाजी करना उसकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है।
आईपीएल नीलामी से पहले कई पूर्व क्रिकेटरों और चयनकर्ताओं ने भी कार्तिक की तारीफ की थी। सभी का एक ही मत था कि यह खिलाड़ी लंबी रेस का घोड़ा है।
कार्तिक की पावर हिटिंग और नंबर चार की पोज़ीशन पर खेलने की क्षमता ने उन्हें शुरुआती दिनों के एमएस धोनी की याद दिला दी। उनके खेल के कायल दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन और आर अश्विन भी हैं।
पूर्व सचिव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और वर्तमान सचिव धौलपुर क्रिकेट एसोसिएशन सोमेंद्र तिवारी