{"_id":"5ca78ccdbdec22146b5ecbef","slug":"lok-sabha-elections-samajwadi-party-workers-wear-akhilesh-yadav-t-shirts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः कार्यकर्ताओं ने पहनीं अखिलेश यादव लिखी टी शर्ट, 50 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः कार्यकर्ताओं ने पहनीं अखिलेश यादव लिखी टी शर्ट, 50 पर मुकदमा
Fri, 05 Apr 2019 10:47 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जनपद के अलीगंज तहसील में शुक्रवार को सपा बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन था। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव लिखी टी-शर्ट बांटी गईं, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने पहन लिया।
सूचना पर पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने वीडियो बनाया और बाद में अलीगंज थाने में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया।
बता दें कि जनपद की अलीगंज विधानसभा सीट फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। शुक्रवार को अलीगंज क्षेत्र के पढ़ाव चौराहा स्थित संध्या सदन में सपा बसपा के कार्यकर्ताओं का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक यहां अखिलेश यादव, जोगिंदर यादव और रामेश्वर यादव लिखी हुई टीशर्ट बांटी गईं थीं। इन्हीं टी-शर्टों को बाद में कार्यकर्ताओं ने पहन लिया।

इसकी सूचना किसी के द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट रघुवीर सिंह यादव को दे दी गई। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोटो और वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद थाने आकर करीब पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज कराया।
इस संबंध में अलीगंज पुलिस ने बताया कि वीडियो और फोटो में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान चिह्नित लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे।
इस संबंध में अलीगंज पुलिस ने बताया कि वीडियो और फोटो में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान चिह्नित लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे।