फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections rajnath singh address rally in anwal khera for bjp candidate

जब कांग्रेस मुक्त भारत होगा तभी देश गरीबी मुक्त हो जाएगा-राजनाथ सिंह

Sun, 14 Apr 2019 08:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 14 Apr 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections rajnath singh address rally in anwal khera for bjp candidate
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
गठबंधन बेमेल है, लोगों का कहना है कि गठबंधन की सरकार बनी तो चलेगी कैसे, मैं कहता हूं सरकार बनेगी कैसे। जनता उसे वोट देती है, जिस पर भरोसा होता है। जनता का समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी से भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने रविवार को आगरा सुरक्षित सीट के लिए प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


आगरा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रो.एसपी सिंह बघेल के समर्थन में आंवलखेड़ा में जनसभा करने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। सभा में उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी को रोकने के लिए पूरा विपक्ष एक हो रहा है। आज मोदी ने देश की धारणा बदल दी है। भारत दूसरे देशों के लिए गरीब और कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी का नेतृत्व ऐसा है कि भारत आने वाले 2030 तक विश्व के तीन बड़े देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।  

राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सहित पूरा कांग्रेस परिवार गरीबी खत्म करने की बात कहता है, लेकिन, मैं कहता हूं जब भारत कांग्रेस मुक्त होगा तो गरीबी मुक्त खुद हो जाएगा।

उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 13 करोड़ लोगों के घरों में गैस पहुंचाई। रोजगार के अवसर दिए। एक लाख 16 हजार गांवों में आप्टिकल फाइबर लगाकर इंटरनेट पहुंचाया। 55 साल कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन, 55 महीनों में मोदी सरकार ने जनता के लिए कई काम किए। मोदी सरकार ने गरीबों के बैंकों के खाते भी खुलवाए। 

वहीं फतेहपुर सीकरी सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में उन्होंने मंडी समिति में चुनावी सभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने यहां भी विपक्ष पर निशाना साधा और मोदी सरकार की योजनाएं जनता को बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed