{"_id":"5ca76132bdec2217210e76c1","slug":"lok-sabha-elections-code-of-conduct-for-violation-case-on-rajbabbar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काफिला लेकर चलना राज बब्बर को पड़ा भारी, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफिला लेकर चलना राज बब्बर को पड़ा भारी, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
Sat, 06 Apr 2019 08:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कांगेस प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी राज बब्बर पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि राजबब्बर चुनाव प्रचार में बगैर अनुमति वाहनों का काफिला लेकर चले थे।
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर गुरुवार को दोपहर बाद चुनाव प्रचार के लिए सीकरी पहुंचे थे। उनके साथ वाहनों का काफिला था। पुलिसकर्मियों ने काफिले में शामिल वाहनों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई थी। इस दौरान कुछ वाहनों को पकड़ा भी गया।
थाना पुलिस की ओर से मामले की सूचना स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी गई, लेकिन देर रात तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट कार्रवाई के लिए नहीं पहुंच सके। इस पर कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार की तहरीर पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान उर्फ गुडडू पंडित पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो चुका है।