{"_id":"660e924ff89b11e2660784e4","slug":"lok-sabha-elections-2024-mayawati-got-a-big-blow-this-former-mla-resigned-joined-bjp-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: मायावती को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा; भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: मायावती को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा; भाजपा में हुए शामिल
Thu, 04 Apr 2024 08:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:25 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटीं बसपा सुप्रीमो मायवती को बड़ा झटका लगा है। एटा से पूर्व विधायक रहे अजय यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को तीन नगर पंचायत अध्यक्ष, एक ब्लॉक प्रमुख, पटियाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष का दावा है कि इनके साथ एक हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर एटा पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा और जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने इन सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। नगर पंचायत मिरहची की अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय, उनके पति पूर्व प्रधान सर्वेश उपाध्याय, निधौली कलां की नगर पंचायत अध्यक्ष शिखा गुप्ता और सकीट नगर पंचायत की अध्यक्ष मानवी यादव पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें से शिखा गुप्ता ने भाजपा से बगावत कर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा और पार्टी प्रत्याशी को हराया था। जबकि निर्दलीय लक्ष्मी उपाध्याय ने मिरहची नगर पंचायत पर और बसपा की मानवी यादव ने सकीट नगर पंचायत पर भाजपा प्रत्याशियों को हराया था। इनके अलावा 2012 में बसपा से चुने गए पटियाली के पूर्व विधायक अजय यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ भाजपा की सदस्यता दी। तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी बेटी नगर पंचायत सकीट की अध्यक्ष, पुत्रवधू ब्लॉक प्रमुख और पुत्र प्रधान हैं।
अपोजिशन के मरे हुए लोग..चोर-डकैत, टोंटी चोर...
जनप्रतिनिधियों व अन्य दलों के नेताओं के सदस्यता ग्रहण करने को लेकर भाजपा के एटा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा अति उत्साह में आ गए। विपक्ष पर ऐसे हमलावर हुए कि शब्दों की मर्यादा को पीछे छोड़ दिया। विपक्ष के लिए अपोजिशन के मरे हुए लोग, चोर, डकैत जैसी संज्ञा दे डालीं। चोर डकैत के आगे केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव, मायावती के नाम जोड़े। यही नहीं रुके बोले आपके टोंटी चोर हैं। इन सबने देश-प्रदेश को बेच दिया। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी से सवाल पूछा गया था कि ईडी, सीबीआई के डर से तो कहीं विपक्षी भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं? इस पर ही वह आवेश में आ गए और विपक्षी नेताओं को एक-एक कर दोषारोपण कर डाला।