फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Dimple Yadav file nomination entire Saifai family seen including Akhilesh Yadav

लोकसभा चुनाव 2024: डिंपल यादव ने किया नामांकन, पति अखिलेश यादव सहित दिखा पूरा सैफई परिवार

Tue, 16 Apr 2024 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

डिंपल यादव सपा कार्यालय से प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 12. 30 बजे अपना नामांकन जमा किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Dimple Yadav file nomination entire Saifai family seen including Akhilesh Yadav
डिंपल यादव ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को सांसद डिंपल यादव नामांकन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहे। डिंपल यादव अपने नामांकन से पूर्व ससुर मुलायम सिंह यादव कि समाधि स्थल पर पहुंचीं। जिसके बाद वे मैनपुरी आईं। यहां सपा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव मंगलवार को सुबह सैफई से चलकर आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं। सपा कार्यालय से प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 12. 30 बजे अपना नामांकन जमा किया। सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव के नामांकन के समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सैफई परिवार नजर आया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी रहे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed