फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: BSP supremo Mayawati's rally live from agra address from Kothi Meena Bazaar

लोकसभा चुनाव 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली आज, कोठी मीना बाजार से करेंगी संबोधित

Sat, 04 May 2024 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 May 2024 08:01 AM IST
सार

बसपा प्रत्याशियों को ताकत देने आज मायावती आगरा आ रही हैं। कोठी मीना बाजार मैदान में वे जनसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: BSP supremo Mayawati's rally live from agra address from Kothi Meena Bazaar
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को ताकत देने के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती कोठी मीना बाजार पर शनिवार सुबह 10 बजे जनसभा को संबोधित करने आ रहीं हैं। बसपा ने अब तक आगरा लोकसभा सीट पर खाता नहीं खोला है, जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर एक बार ही जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी पूजा अमरोही और सीकरी के प्रत्याशी रामनिवास शर्मा के समर्थन में वोट मांगने के लिए आएंगी। इस लोकसभा चुनाव में बसपा ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है। हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे वह कोठी मीना बाजार मैदान पर जनसभा में आएंगी। हर चुनाव में प्रचार खत्म होने से ऐन पहले उनकी जनसभा इसी मैदान पर होती रही है।
विज्ञापन


वोट बढ़ा पर खाता नहीं खुल पाया
आगरा लोकसभा सीट पर बसपा अध्यक्ष पूरी ताकत से खाता खोलने की कोशिश में हैं। पार्टी ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है, वहीं मुस्लिम वोटों के लिए पूर्व सांसद मुनकाद अली को दो दिनों से आगरा में सभाएं करने के लिए भेजा है। बसपा ने साल 2009 से लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव तक 10 साल में वोट प्रतिशत में इजाफा किया है, लेकिन पार्टी प्रत्याशी को जीत हासिल नहीं हो पाई है। साल 2009 में बसपा के कुंवरचंद वकील को 29.98 फीसदी वोट मिले। वहीं, साल 2014 में बसपा के नरायन सिंह सुमन को 26.48 फीसदी वोट ही मिल पाए। साल 2019 के चुनाव में सपा से गठबंधन होने पर बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार सोनी को 38.47 फीसदी वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल से जीत नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकरी पर चौथी बार ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा
बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोशल इंजीनियरिंग के चलते फतेहपुर सीकरी में पहली बार में ही सांसद जिताया था। 2009 में बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय सांसद बनीं तो उसके बाद से पार्टी हर बार ब्राह्मण प्रत्याशी पर ही दांव खेल रही है। सीकरी में लगातार चौथी बार ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा गया है। इनमें साल 2014 और 2019 में पार्टी प्रत्याशी के न केवल वोट कम हुए, बल्कि हार भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed