{"_id":"5c979c3cbdec22144d7e111e","slug":"lok-sabha-elections-2019-sp-star-pracharak-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में आगरा के भी कई दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में आगरा के भी कई दिग्गज
Sun, 24 Mar 2019 08:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Mar 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
सपा झंडा
समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें आगरा के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं, जो कि पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में भी जरूरत के अनुसार जनसभाएं करेंगे। मगर, दो बार सूची जारी होने से कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति भी रही।
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव की ओर से 23 मार्च को जारी हुई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित आगरा के भी किसी नेता का नाम इसमें शामिल नहीं था। मगर, 24 मार्च को जारी सूची में न सिर्फ पार्टी संरक्षक का नाम सबसे ऊपर रखा गया, बल्कि शहर के भी कई नेताओं के नाम जोड़े गए।
इसमें पूर्व एमएलसी रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक (जलेसर) रणजीत सुमन, पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार और लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पार्टी द्वारा निर्वाचन आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की पहली सूची में उन नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो प्रदेश में सभी जगह प्रचार करेंगे, जबकि दूसरी सूची स्थानीय स्तर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।