फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav filed the nomination from Mainpuri Seat

नामांकन के बाद मुलायम ने किया जीत का दावा, बसपा और शिवपाल पर साधी चुप्पी

Mon, 01 Apr 2019 05:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav filed the nomination from Mainpuri Seat
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट जाते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मुलायम सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उनका फोकस सिर्फ सपा पर रहा, गठबंधन पर नहीं। बातचीत में एक बार भी उन्होंने बसपा का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वो प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है। मायावती की रैली पर बोले, 19 अप्रैल का फैसला बाद में होगा। वहीं शिवपाल सिंह यादव को लेकर सवाल पूछा गया तो कुछ नहीं बोले। 
विज्ञापन


नामांकन शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव मीडिया से रूबरू नहीं हुए। पिता के नामांकन के बाद वो सीधे अपनी कार में बैठ गए। इसके बाद पत्रकारों ने सभास्थल पर उनसे वार्ता करनी चाही, लेकिन यहां भी मंच से उतरने के बाद वो कार में बैठकर सैफई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं की जनसभा

Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav filed the nomination from Mainpuri Seat
समाजवादी रथ में सवार होकर आए मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट से पांचवीं बार नामांकन दाखिल किया है। इससे पूर्व चार बार यहां से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनके नामांकन के समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव व तेजप्रताप यादव मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मुलायम सिंह यादव सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुलायम सिंह के जाने से सपा नेता और कार्यकर्ता मायूस नजर आए। बाद में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी सभा का माइक संभाला। 

उन्होंने कहा नेताजी नामांकन करके चले गए हैं। चुनाव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लड़ना है। चुनावी सभा को राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed