{"_id":"5c87cf9fbdec22141f00da88","slug":"lok-sabha-elections-2019-chunavi-mahasangram-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी महासंग्राम 2019: आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई विकास की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी महासंग्राम 2019: आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई विकास की बात
Tue, 12 Mar 2019 08:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
एटा में चुनावी महासंग्राम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी महासंग्राम के लिए मंगलवार को अमर उजाला का चुनावी रथ एटा पहुंचा। यहां शहीद पार्क में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। भाजपा ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, तो सपा-कांग्रेस ने विकास के वादों को झूठा बताया। वहीं नता ने सांसद को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। रमजान में मतदान के मुद्दे पर नेता सहमत दिखे। सभी ने कहा कि रमजान का मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज, बाईपास और रेल लाइन विस्तार का काम भाजपा सरकार में ही शुरू हुआ। यह काम 40 साल पहले होने थे, लेकिन किसी सरकार ने प्रयास नहीं किए। सांसद का आना जाना एटा में लगातार रहता है।
सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि सपा ने जितने विकास कार्य कराए, उतने किसी ने नहीं कराए। आतंकवादियों पर कार्रवाई सेना ने की है, न कि सरकार ने। रेलवे लाइन का विकासृ नहीं हुआ। काम बोलता है के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे।

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप
कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करती है। हम देश के विकास की बात कहते हैं। जितना काम कांग्रेस ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। लोकतांत्रिक जनता दल के अवधेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे दावे करती है। जिले में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।
व्यापारी दिनेश वार्ष्णेय ने कहा कि जिले में विकास चल रहा है। सपा नेता राजू यादव, अखिल संघर्षी, अतुल राठी, कैलाश चंद्र जैन, सर्वेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता, विक्रांत माधौरिया, सचिन उपाध्याय, दीपक मामा मौजूद रहे।