{"_id":"5c9765a9bdec2214492a8d71","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-leader-vinay-katiyar-slams-congress-sp-bsp-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कोख से पैदा हुआ आतंकवाद, सपा जैसे दल आतंकी सोच को दे रहे हवा: कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की कोख से पैदा हुआ आतंकवाद, सपा जैसे दल आतंकी सोच को दे रहे हवा: कटियार
Sun, 24 Mar 2019 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Mar 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते विनय कटियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के छोटा क्रिश्चियन मैदान पर रविवार को भाजपा की विजय शंखनाद संकल्प सभा हुई। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कांग्रेस की कोख से पैदा हुआ है।
विनय कटियार ने सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुलवामा आतंकी हमले वाले बयान की निंदा की। कटाक्ष करते हुए बोले, सपा जैसी पार्टियां आतंकी सोच को देश में हवा देने का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से सेना का मनोबल कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक से मोदी सरकार ने पुलवामा हमले का बदला लिया। पाकिस्तान फिर से ऐसी हरकत करता है तो उसे ठिकाने लगा दिया जाएगा।

'मुलायम को क्या थी चुनाव लड़ने की जरूरत'
कटियार ने कहा कि मुलायम सिंह जब मोदी को प्रधानमंत्री बनने की बात संसद में कह चुके हैं तो उन्हें मैनपुरी से चुनाव लड़ने की क्या जरूरत थी। उन्होंने सपा और बसपा को रावण की पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि लंका में आग हनुमान ने नहीं लगाई थी। रावण ने ही अपने लोगों से उनकी पूंछ में आग लगवाई थी। वे तो आग लगने के बाद इधर-उधर भागे तो लंका जल गई।
होर्डिंग से गायब थे अटल और आडवाणी
भाजपा की विजय संकल्प सभा में लगाए गए किसी भी होर्डिंग में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की फोटो नहीं थी। लोगों के बीच यह बात चर्चा का विषय रही।
भाजपा नेता विनय कटियार सभा में पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के कई नेता मंच पर चढ़ आए। उन्हें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उतारा और सामने खाली पड़ीं कुर्सियों पर बैठने को कहा। ऐसे में कई नेता अपनी बगल झांकते नजर आए।