फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 bjp candidates lists from agra seat

भाजपा में आगरा और सीकरी से इतने हैं टिकट के दावेदार, 18 मार्च हो सकता है उम्मीदवारों का एलान

Sun, 17 Mar 2019 02:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 bjp candidates lists from agra seat
बीजेपी
लोकसभा चुनाव के समर में अब भाजपा के लड़ाकों के एलान पर सबकी नजर है। चर्चाओं का बाजार गरम है। फतेहपुर सीकरी सीट पर हर रोज नया नाम आ जाता है लेकिन इस अटकलबाजी पर जल्द विराम लगने जा रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि 18 मार्च को पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों का एलान हो सकता है। पार्टी ने अंतिम पैनल तैयार कर लिया है। इसमें दोनों सीट पर चार-चार दावेदारों के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में शनिवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई थी। संसदीय समिति की बैठक 18 मार्च को होनी है। इस बैठक के बाद प्रथम चरण और दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान होने की संभावना है। अब देखना है किसकी किस्मत जोर मारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से बघेल का भी नाम

आगरा लोकसभा (सुरक्षित) सीट पर टिकट के दावेदारों की बड़ी लिस्ट है। इसमें सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ-साथ पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य, प्रदेश के कबीना मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, अशोक कोटिया, ओमप्रकाश चलनीवाले आदि का नाम है। नेतृत्व ने छंटनी करके अंतिम चार में रामशंकर कठेरिया, अंजुला माहौर, एसपी सिंह बघेल और रामबाबू हरित को रखा है।

सीकरी में राजकुमार फिर से दावेदार

इसी प्रकार फतेहपुर सीकरी पर सांसद चौधरी बाबूलाल के साथ मेयर नवीन जैन, राजकुमार चाहर, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, विधायक उदयभान सिंह, बबिता चौहान, श्याम भदौरिया, प्रशांत पौनिया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, शैलराज सिंह आदि की दावेदारी है। अब अंतिम चार में चौधरी बाबूलाल, राजकुमार चाहर, नवीन जैन और बबिता चौहान ही मैदान में हैं। राजकुमार पहले भी कई बार टिकट दावेदारों में शामिल रहे हैं।

मथुरा छोड़ सीकरी आने को तैयार नहीं हेमा

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर स्थानीय दावेदारों के साथ-साथ मथुरा से सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के नाम की चर्चा होने लगी थी। ऐसे संकेत मिल रहे थे कि मथुरा लोकसभा सीट पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा चुनाव लड़ेंगे और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को सीकरी से लड़ाया जाएगा। 

इससे बाबूलाल के खेमे में खलबली मच गई थी।  लेकिन अब सूत्र हेमा मालिनी के फतेहपुर सीकरी सीट पर आने की संभावनाओं को खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि हेमा मालिनी ने स्पष्ट इनकार कर दिया है। हेमा मालिनी ने नेतृत्व से का कहा है कि सांसद बनना उनका मकसद नहीं है। वे तो बांके बिहारी शरण में रहना चाहती हैं। इसलिए यहां अपना निवास बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed