फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election Result vote counting Fatehpuri sikri rajkumar chahar raj babbar fight

Lok Sabha Election Result: सीकरी के मैदान में भाजपा का 'राज', 'बब्बर' दो लाख वोटों से पीछे

Thu, 23 May 2019 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 May 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result vote counting Fatehpuri sikri rajkumar chahar raj babbar fight
कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर - फोटो : ANI
फतेहपुर लोकसभा सीट पर अब तक हुई मतगणना में भाजपा को भारी बढ़त मिल रही है। भाजपा के राजकुमार चाहर ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को करीब दो लाख वोटों से पीछे छोड़ दिया है। चुनाव नतीजों को लेकर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन


अब तक हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को 325256 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस के राज बब्बर काफी पीछे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 89030 वोट ही मिल पाए हैं, वहीं बसपा प्रत्याशी गुड्डू पंडित 87397 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से मौजूदा सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काटकर राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया था। जिसका बाबूलाल ने विरोध किया। तब माना जा रहा था कि भाजपा का नुकसान हो सकता है, लेकिन जो नतीजे आ रहे हैं, वो चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी सीट पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। 15 अप्रैल को सीकरी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था, लेकिन अब तक आए चुनाव नतीजों में प्रियंका का जादू दिख नहीं रहा है। 

सीकरी सीट के प्रत्याशी

प्रत्याशी पार्टी
राजकुमार चाहर भाजपा
राजबब्बर  कांग्रेस
श्रीभगवान शर्मा (गुड्डू पंडित) बसपा
गुल चमन शेरवानी वंचित इंसाफ पार्टी
मनीषा सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
विजय सिंह धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
सत्येंद्र बघेल आम जनता पार्टी (इंडिया)
सर्वेश कुमार भारतीय मजदूर जनता पार्टी
सादाब नूर आदर्श समाज पार्टी
अनिल कुमार कुशवाह निर्दलीय
आरती शर्मा निर्दलीय
पास्टर थॉमस मैसी निर्दलीय
नरेश कुमार निर्दलीय
पुरुषोत्तम दास (फौजी भाई) निर्दलीय
राम बहोरी   निर्दलीय

फतेहपुर सीकरी लोकसभा
 
चुनाव कुल मतदाता  कुल पड़े मत   मतदान प्रतिशत
2014  15,80,582   9,67,968    61.20
2019 17,10,926     10,30,951 60.26

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed