फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav Result 2024 BSP came third in this election in Agra and Fatehpur Sikri lok sabha seats

Lok Sabha chunav Result: हांफ कर फिर बैठ गया बसपा का हाथी, आगरा -फतेहपुर सीकरी सीट में तीसरे स्थान पर पहुंची

Wed, 05 Jun 2024 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 10:29 AM IST
सार

Lok Sabha chunav Result: बसपा का हाथी हांफ कर एक बार फिर बैठ गया। आगरा -फतेहपुर सीकरी सीट में  पार्टी तीसरे स्थान पर पहुंची। 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2024 BSP came third in this election in Agra and Fatehpur Sikri lok sabha seats
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरे नंबर पर काबिज रही बसपा का हाथी इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आ गया। बसपा के वोटबैंक में जबरदस्त सेंध लगी। आगरा सीट पर बसपा पिछली बार की तुलना में आधे वोट भी नहीं ला सकी। वहीं फतेहपुर सीकरी में बसपा की जमानत जब्त हो गई। यह सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन


वर्ष 2009 में अस्तित्व में आई फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा ने पहली सांसद दी। सीमा उपाध्याय सांसद बनीं। उन्होंने आगरा से दो बार सांसद रहे राजबब्बर को हराया था। उसके बाद साल 2014 और 2019 के चुनाव की तरह बसपा का हाथी इस बार हांफ कर बैठ गया। बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा को केवल 1,20,539 वोट ही मिल पाए, वह तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन

आधे वोट भी न पा सकीं पूजा

35 साल पहले 1989 में बसपा पहली बार हाथी के चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतरी। इस चुनाव में पार्टी के वेदराम सागर को 16967 वोट मिले और 4.61 फीसदी वोट के साथ तीसरा स्थान पाया। यहां से बसपा के हाथी की चाल चुनाव दर चुनाव तेज होती गई। पहले चुनाव में 4.61 फीसदी मत पाने वाली बसपा 2019 में 38.05 फीसदी वोट पाकर मुख्य विरोधी पार्टी बन गई।

बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी को 4,35 लाख वोट हासिल हुए, लेकिन साल 2024 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही को महज 1,76,474 वोट मिल पाए जो पिछले चुनाव से काफी कम हैं। इस बार बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं और मुख्य मुकाबले से हर राउंड में ही बाहर रहीं।

विज्ञापन

आगरा में बसपा का प्रदर्शन

वर्ष 1989 से बसपा का प्रदर्शन आगरा लोकसभा पर लगातार बेहतर होता रहा। यह पहला साल है, जब लोकसभा चुनाव में बसपा ने कमजोर प्रदर्शन किया है। बसपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई, जबकि पूर्व में बसपा प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में रहा था। बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर गोरेलाल जाटव ने कहा कि पार्टी को चुनाव परिणाम से झटका लगा है। समीक्षा करेंगे कि आखिर कमी कहां रह गई।

आगरा लोकसभा में बसपा का प्रदर्शन

चुनाव प्रत्याशी और वोट

  • 2009 कुंवर चंद वकील 1,93,982
  • 2014 नारायन सिंह सुमन 2,83,453
  • 2019 मनोज कुमार सोनी 4,35,329
  • 2024 पूजा अमरोही  1,76,474

फतेहपुर सीकरी में बसपा का प्रदर्शन

चुनाव प्रत्याशी और वोट

  • 2009 सीमा उपाध्याय 2,09,466
  • 2014 सीमा उपाध्याय 2,53,483
  • 2019 श्रीभगवान शर्मा 1,67,663
  • 2024 रामनिवास शर्मा 1,20,539
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed