फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result etah seat bjp samajsadi party fight

एटा सीट पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे राजनीतिक दल, इस आधार पर कर रहे गुणा-भाग

Fri, 17 May 2019 11:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result etah seat bjp samajsadi party fight
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की मतगणना की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज होती जा रही है। राजनीतिक दल भी जीत को लेकर दावा ठोंक रहे हैं। वहीं रुझानों को लेकर परिणामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एटा जिले में तीन चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद अब 23 मई का मतगणना होनी है। इसके लिए जहां मंडी समिति में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में भी तैयारी शुरू हो चुकी है। मतदान के बाद सुस्त पड़ी राजनीति हलचल अब तेज हो गई है। 
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने मतगणना के लिए एजेंट तैयार करने शुरू कर दिए हैं। वहीं विधानसभावार जीत को लेकर मंथन किया जा रहा है। जिले की सभी विस में भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन में कड़ी टक्कर है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से बूथ वाइज रिपोर्ट भी तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत आंकड़ों को बना रहे आधार

राजनीतिक दल जातिगत आंकड़ों को लेकर भी गुणा-भाग में जुटे हैं। हर विधानसभा में जातिगत मतदाताओं के आंकड़ों के साथ हर जाति के वोटरों के मतदान करने के प्रतिशत को लेकर मंथन चल रहा है। इसके आधार पर परिणाम को लेकर कयास लग रहे हैं।

इनका कहना है

भाजपा के जिला महामंत्री संदीप जैन ने कहा कि भाजपा ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है। जनता का भरपूर समर्थन मिला। इसका नतीजा 23 मई को सामने आ जाएगा। पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन पूरी तैयारी में है। जनता ने हमें खासा प्यार दिया है। देश में सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला छह दिन बाद सामने आ जाएगा। बसपा ने भी गठबंधन प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। 

बता दें कि इस बार एटा लोकसभा सीट से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह मैदान में हैं। उनके सामने सपा-बसपा गठबंधन से देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव लड़ा। कांग्रेस की सहयोगी पार्टी आरजेएपी के टिकट पर सूरज सिंह चुनाव लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed