{"_id":"692f575c0189659dda035f60","slug":"loco-and-engineering-department-registered-victory-agra-news-c-365-1-sagr1044-105555-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लोको और इंजीनियरिंग विभाग ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लोको और इंजीनियरिंग विभाग ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
डीआरएम कप अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता
आगरा। डीआरएम कप अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा संस्करण गोवर्धन स्टेडियम आगरा छावनी में खेला जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैचों में लोको और इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मैच लोको और कार्मिक विभाग के बीच खेला गया। कार्मिक विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 103 रन बनाए। इसमें कोमल सिंह ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। लोको विभाग की टीम ने मात्र 10.3 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। 19 गेदों में 30 रन बनाने और 4 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले कौशल शर्मा मैन आफ द मैच रहे।
दूसरा मैच इंजीनियरिंग एवं स्टोर विभाग के मध्य खेला गया। स्टोर विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 277 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अजीत यादव ने मात्र 25 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में स्टोर विभाग की टीम 9.5 ओवरों में 45 रनों पर ही सिमट गई। इंजीनियरिंग विभाग ने यह मैच 232 रनों से जीत लिया। 17 गेंदों में 43 रन बनाने और 4 ओवरों में 11 रन देकर 5 विकेट लेने वाले प्रशांत चौधरी मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस मौके पर सनत जैन, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, निशांत कुशवाह, धीरज शर्मा, देवेंद्र प्रताप झा, कौशल शर्मा और रवि कसाना आदि मौजूद रहे।