फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

डीएम साहब! अब तो भिजवा दीजिए हमें अपने घर

Fri, 08 May 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मथुरा। वृंदावन शारदा कुंज में लॉक डाउन के दौरान से फंसे हुए आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्री। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। डीएम साहब हमें घर भिजवा दीजिए। अब तो पैसे भी खत्म हो गए हैं। सड़कों पर बसेरा करना पड़ रहा है। परिवार की भी याद सताने लगी है। हमें सुरक्षित घर पहुंचाने का इंतजाम करवा दीजिए। यह गुहार लॉकडाउन के चलते वृंदावन में फंसे 4600 लोगों की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में 24 मार्च से ठाकुर बांकेबिहारीजी की नगरी में फंसे 4600 लोगों को आज 44 दिन गुजर गए हैं। कुछ दिन तक धर्मशाला, गेस्ट हाउसों में ठहरे इनमें से कई लोग अब सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। जेब खाली हो चुकी हैं, बंट रहे भोजन पर ही यह लोग आश्रित रह गए हैं। काफी दिन से फंसे इन लोगों को अब घर की याद सताने लगी है। हर हाल में सुरक्षित यह घर पहुंचना चाहते हैं। इसी के चलते कई लोगों ने डीएम से गुहार लगाई है कि कैसे भी हमें घर पहुंचने का इंतजाम करा दें। अमर उजाला पूर्व में इनकी पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस-प्रशासन ने इन्हें भेजने की प्लानिंग बनाने की बात भी कही थी। उस प्लानिंग को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।
विज्ञापन

इन प्रदेशों के फंसे हैं वृंदावन में लोग: यूपी, एमपी, हरियाणा, असोम, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान।
यूपी के किसी भी जनपद में जाने वालों को तो भिजवाना शुरू कर दिया गया है। अन्य प्रदेशों के लोगों को भी दो दिन में सकुशल घर पहुंचाया जाएगा। इसके इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्रांतिशेखर सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed