फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown violation case against people who went to victim's house with MLA in agra

दुष्कर्म कांड: विधायक के साथ पीड़िता के घर गए लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज

Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
सार

  • लॉकडाउन उल्लंघन में पांच नामजद, 30-35 अज्ञात
  • दुष्कर्म मामले के आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए

विज्ञापन
Lockdown violation case against people who went to victim's house with MLA in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह व विधायक पक्षालिका सिंह के साथ दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच लोग नामजद किए हैं, जबकि 30-35 लोग अज्ञात में हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने पडुआपुरा निवासी उदयवीर, गौरव, रामबृज, रजत, ब्रजेश सिंह को नामजद किया है। ये लोग विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के साथ पीड़ित से मिलने के लिए गए थे। तभी कुछ लोगों ने पूर्व मंत्री का वीडियो बना लिया था। 
विज्ञापन



इन लोगों ने इसका विरोध किया था। इस पर बवाल हो गया था। पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। उधर, दुष्कर्म के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है। तीन आरोपी अज्ञात में हैं। उनके नाम भी पुलिस ने नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सभी लोगों पर केस दर्ज हो : पूर्व सांसद

फतेहपुर सीकरी के पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल ने दुष्कर्म प्रकरण में कहा कि जिन लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, उन सभी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए था। पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद कर लिया, प्रभावशाली लोगों को बचा दिया। यह सही नहीं है। 

आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दुष्कर्म कांड की जांच में भी निष्पक्षता नहीं है। कुछ लोग पीड़ित किशोरी पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। किशोरी अफसरों से मिलकर उनके नाम बता चुकी है लेकिन न तो आरोपी गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed