{"_id":"5ea6fec88ebc3e90501820b1","slug":"lockdown-updates-case-against-24-people-for-attack-on-police-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown Agra: पुलिस पर हमले में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा, दो जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown Agra: पुलिस पर हमले में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा, दो जेल भेजे
Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
घायल दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहदरा में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर हमले के मामले में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वो घरों से फरार हो गए हैं।
रविवार रात को गश्त के दौरान एसआई विकास राणा और सिपाही रविंद्र ने शाहदरा स्थित बघेल बस्ती में अजब सिंह की दुकान भीड़ लगाए लोगों को टोका तो दुकानदार और उसके परिवार के लोगों ने अभद्रता की। पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। पथराव में दरोगा विकास राणा घायल हो गए थे।
थाने से फोर्स पहुंचने पर आरोपी घरों से फरार हो गए थे। मामले में विकास राणा की तहरीर पर बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धारा 144 के उल्लंघन, जानलेवा हमला, पथराव, सात सीएलए सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos
ये आरोपी हैं नामजद
मामले में अजब सिंह, श्यामु, रामू, पूरन, हुंडी लाल, मोहर सिंह, श्यामसुंदर, राकेश बघेल, अर्जुन, छविराम, आजाद उर्फ जावंत, अंगद, वीरू और कन्हैया लाल नामजद, 10 आरोपी अज्ञात हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीरू और कन्हैया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल
पुलिस की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक दरोगा व्यक्ति की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। उस पर कई डंडे भी बरसाए हैं। चर्चा है कि पुलिस की पिटाई से ही लोगों में गुस्सा था। यह वीडियो एक सप्ताह पहले का बताया गया है।