फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

साहब, माफ कर दो! अब नहीं निकलूंगा घर से बाहर

Mon, 13 Apr 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टूंडला में लॉकडाउन के बीच लाठी से बचने के लिए दुकान के नीचे नाले में कूदा युवक - फोटो : TUNDLA
टूंडला/फिरोजाबाद। वैश्विक बीमारी कोरोना को लेकर लोगों को हर तरह समझाया जा रहा है। लोग घरों में रहे, बेवजह घर से न निकलें। सामाजिक दूरी बनाकर रखें, किंतु लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तहसीलदार ने सोमवार सुबह जमकर लाठी फटकारी। नगर की गिहार बस्ती के सामने बेवजह सड़कों पर बैठे लोगों की जानकारी तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। सड़क पर पपलू खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। इस बीच तहसीलदार ने डंडा फटकारा तो लोग जहां मौका मिला वहां घुस गए। एक युवक अपने को घिरा देख नाले में ही कूद गया तथा दुकान के ऊपर लगे तख्त के नीचे पहुंच गया। पुलिस ने उसे बाहर निकलने को खूब धमकाया, किंतु वह बाहर नहीं निकला। वह इस बीच फिर से सड़क पर न आने की माफी मांगता रहा। काफी देर समझाने के बाद ही बमुश्किल वह बाहर निकला, जो पूरी तरह कीचड़ में सन गया।
विज्ञापन

कहां-कहां लगी सब्जी-फलों की दुकानें
टूंडला। सोमवार को बिना किसी सूचना के कुछ क्षेत्रों ने सब्जी, फल व अन्य दुकानें खोल ली। रोजमर्रा की वस्तुओं की दुकानें खुली तो लोग खरीदारी के लिए दौड़ पड़े। मस्जिद रोड, बल्देवरोड, तेलमिलरोड, एलआईसी कार्यालय के पास, मोहम्मदाबाद, लाइनपार, बन्ना, टूंडली आदि क्षेत्रों में दुकानें लगीं, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन

लॉकडाउन में नहीं सुधर रहे इन क्षेत्रों के लोग
टूंडला। टूंडला से मात्र तीन किमी दूर प्रतापपुर में सात लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर टूंडला को भी हॉट-स्पॉट जोन में ही रखा गया है। इसको देखते हुए प्रशासन सख्त है। जहां लोगों को खुद ही सबक लेते हुए सामाजिक दूरी अपनाते हुए अथवा घरों में रहना चाहिए, किंतु कुछ क्षेत्रों के लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन क्षेत्रों में तेलमिलरोड, नईबस्ती, मस्जिद रोड, बल्देव रोड, थाने के पीछे, गिहार बस्ती, शिवपुरी आदि हैं। यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए तांस, लूडो, गपशप के अलावा जुआ तक खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर निकले तो पड़े डंडे बनाया मुर्गा
टूंडला। घरों से निकलकर सड़कों पर आए युवाओं को तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने दौड़ा लिया। बिना मास्क के झुंड में बैठे युवकों को दौड़ते हुए उनके हमराहों ने पकड़ लिया। ऐसे में तहसीलदार ने फिर घर से न निकलते की बात कहते हुए मुर्गा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed