फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown new guidelines and rules for markets in agra

सामाजिक दूरी का नियम तोड़ा तीन दिन के लिए बंद होगी दुकान, बाजार में पुलिस करेगी निगरानी

Mon, 01 Jun 2020 02:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jun 2020 02:49 PM IST
सार

  • आगरा में तीन जून से शर्मों के साथ खुलेंगे बाजार
  • बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन कराएगी पुलिस

विज्ञापन
lockdown new guidelines and rules for markets in agra
लोहामंडी बाजार में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ रियायतों के साथ आगरा में तीन जून से बाजार खुलेगा। मगर, कंटेनमेंट जोन में पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक किसी को भी घर से निकलने नहीं दिया जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही जाने दिया जाएगा। पुलिस सड़कों पर तैनात रहेगी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि अगर बाजार में कोई दुकानदार सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करेगा तो तीन दिन के लिए उसकी दुकान बंद की जाएगी। रविवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने भी थानेदारों को रेडियो संदेश के माध्यम से निर्देश दे दिए। 
विज्ञापन



एसएसपी ने बताया कि बाजार खोलने पर रियायत दी जा रही हैं। मगर, सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पूर्ण पालन कराया जाएगा। निर्धारित समय से अधिक देरी तक दुकानों को नहीं खोलने देंगे। अगर बाजार में कोई नियम का पालन नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू

उन्होंने बताया कि रात नौ से सुबह पांच बजे तक किसी को नहीं निकलने दिया जाएगा। इस बीच अगर, कोई बेवजह घर से निकलता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। बिना मास्क मिलने पर पुलिस चालान करेगी। सड़कों पर बैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की जाएगी। शहर में 181 स्थानों पर बैरियर हैं। कुछ संख्या बढ़ाई जा रही है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक किसी को भी घर से निकलने नहीं दिया जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही जाने दिया जाएगा। पुलिस सड़कों पर तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed