{"_id":"5f3fcd198ebc3ea9ff3d2e54","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4557042175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन पर खुली रहेंगी खाद और बीज की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन पर खुली रहेंगी खाद और बीज की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किसानों को राहत देने के लिए शासन ने वीकेंड लॉकडाउन पर खाद और बीज की दुकानों को खुलने की अनुमति दे दी है। शासन से पत्र प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने भी आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने विक्रेताओं से नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
इन दिनों धान और मक्का की फसल में यूरिया और कीटनाशक डाले जा रहे हैं। प्रदेश में दोनों ही फसलों की पैदावार बहुतायत में होती है। ऐसे में वीकेंड लॉकडाउन किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा था। इसी देखते हुए इस बार शासन ने किसानों को राहत दी है। शनिवार और रविवार को इस बार खाद और बीज की दुकानें खुली रहेंगी।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को पत्र प्राप्त होने के बाद दुकानें खुलने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा विक्रेता और किसान मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
इस बार वीकेंड लॉकडाउन पर शनिवार और रविवार को खाद और बीज की दुकानें खुली रहेंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। किसान और दुकानदार दोनों ही सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क का उपयोग करें।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।