{"_id":"5ec6bd018ebc3e90a9391ccc","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr442746775","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद से लौटे युवक की चार घंटे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद से लौटे युवक की चार घंटे की तलाश
विज्ञापन
21एमएनपी-05-आगरा रोड पर पैदल भ्रमण करते डीएम और एसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। क्षेत्र के एक गांव में कोरोना संदिग्ध होने की सूचना पर गांव के लोग परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख संदिग्ध मक्का के खेतों में भाग गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। हालांकि थर्मल स्क्रीनिंग की जांच रिपोर्ट सामान्य निकली।
थाना क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी सलीम पुत्र लतीफ खां कई महीनों से फिरोजाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। लॉकडाउन की बजह से बृहस्पतिवार को सलीम अपने गांव लौटा। ग्रामीणों ने गांव में घुसते ही जांच करने की बात कही। इससे वह नाराज होकर लोगों से कहासुनी करने लगा। तभी किसी ने इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दे दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब नौ बजे गांव में पहुंची। टीम को देख सलीम मक्का के खेतों में भाग गया। ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध को खेतों में तलाश करती रही। ग्रामीणों और टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध को पकड़ लिया गया। संदिग्ध की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई, लेकिन जांच में स्थिति सामान्य होने पर टीम व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सलीम खान को टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही खाने पीने की सभी वस्तुओं घर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
13 की कराई स्क्रीनिंग
अलग-अलग जनपद और प्रदेशों से कस्बा में पहुंचने वाले लोगों की जांच जारी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्थानों से आए 13 लोगों की स्क्रीनिंग कराई। स्क्रीनिंग के बाद सभी 13 को होम क्वारंटीन कर दिया गया।