{"_id":"5ec6bd148ebc3e77cf678cac","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4427441140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर सिस्टम से नहीं खोली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर सिस्टम से नहीं खोली दुकानें
विज्ञापन
21एमएनपी-06-किशनी में नियम के विरुद्ध खोली गई दुकानों को बंद कराते पुलिसकर्मी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लागू किया गया नंबर सिस्टम बृहस्पतिवार को फेल हो गया। कुछ दुकानदारों ने मनमानी करके दुकानें खोल लीं। दुकानदारों का आपस में विरोध और तनाव देख व्यापार मंडल अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से शिकायत की। पुलिस ने बाजार में पहुंचकर बिना नंबर वाली दुकानें बंद कराकर दोबारा बिना नंबर के दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
बाजार में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए नगर पंचायत ने दुकानों पर नंबरिंग करवाई है। बुधवार को एक नंबर वाली दुकानें खुलने के बाद बृहस्पतिवार को दो नंबर वाली दुकानें खोली जानी थीं।
जबकि सुबह से ही एक नंबर वाले भी कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर बिक्री में जुट गए जिससे दुकानदारों में आपस में तनाव और विरोध हो गया। जानकारी होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने थानाध्यक्ष ओमहरी बाजपेयी से शिकायत की। थानाध्यक्ष ने एसआई प्रतापसिंह को पुलिस बल के साथ बाजार में भेजा। उन्होंने बाजार में खुली एक नंबर वाली दुकानों को बंद कराया। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को नंबर के अनुसार ही दुकानें खोलने की हिदायत दी। बिना नंबर के दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नंबरिंग करने में भेदभाव का आरोप
व्यापार मंडल अध्यक्ष से दुकानदारों ने शिकायत की है कि नगर पंचायत ने नंबरिंग करने में भेदभाव किया है। कई दुकानों पर जानबूझकर नंबरिंग नहीं की है। जिससे वह दुकानें लगातार खुल रही हैं।
बिना नंबर की नहीं खुलेंगी दुकानें
नगर पंचायत कर्मचारी से छूटी दुकानों पर नंबर डलवाए जाएंगे। लेकिन बिना नंबर वाली दुकानें किसी हालत में नहीं खुलेंगीं। दुकान खोलने के लिए नंबर का पालन सभी दुकानदारों को करना होगा। नियम नहीं मानने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अभय रंजन, अधिशासी अधिकारी