फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

अब नंबर से हिसाब से ही खुलेंगी दुकानें

Sun, 17 May 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मैनपुरी। शहर के मुख्य बाजार में सोमवार से नंबर के हिसाब से ही दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

दुकानदारों को ग्राहकों से सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ ही खुद भी पालन करना होगा। खरीदारी करने के लिए लोग दुकान तक पैदल ही जाएंगे।
लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने जिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी उन पर भीड़
जमा होने पर दुकानें खोलने पर पाबंदी लगा दी गई। दुकानदारों की समस्याओं को देखते हुए व्यापार मंडल की पहल पर प्रशासन ने दुकानों को व्यवस्थित तरीके से खोलने की अनुमति दे दी है। सोमवार से बाजार में दुकानें नंबर के हिसाब से ही खुलेंगी। बाजार में भीड़ रोकने के लिए बाजार में वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ग्राहक पैदल ही बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को बाजार बंदी का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरू राठौर ने बताया डीएम, एसपी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, इंस्पेक्टर की मौजूदगी में लिए गए निर्णय के बाद रविवार को दुकानों पर नंबर अंकित करा दिए गए हैं। नंबर के हिसाब से ही सोमवार से दुकानें खुलेंगीं।
विज्ञापन

दुकानें खुलने के दिन तय हुए
बाजार में सुबह 7.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक दुकानें खुलेंगीं। किराना और पनीर की नंबर एक की दुकानें सोमवार, बुधवार, शनिवार, नंबर दो की दुकानें मंगलवार, शुक्रवार, रविवार को खुलेंगीं। प्रशासन की अनुमति वाली अन्य दुकानें जैसे गारमेंट, रेडीमेड, जनरल स्टोर आदि नंबर एक की सोमवार, शुक्रवार, नंबर दो वाली मंगलवार, शनिवार, नंबर तीन वाली बुधवार और रविवार को खुलेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बाजारों में खुलेंगी दुकानें
क्रिश्चियन तिराहे से बड़ा चौराहा, बड़ा चौराहा से कटरा पुलिस चौकी, कटरा पुलिस चौकी से घंटाघर चौराहा, घंटाघर चौराहा से तांगा स्टैंड, मंडी झम्मनलाल, राजा मंडी, बिसातखाना, घंटाघर चौराहा से संता बसंता चौराहा, यादव मार्केट की दुकानों पर यह नियम लागू होगा।

व्यापार मंडल की सहमति के बाद निर्धारित क्षेत्र में नंबर के हिसाब से दुकानें खुलेंगीं। दुकानदारों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। दुकानों पर भीड़ नहीं लगने की जिम्मेदारी दुकानदार की ही होगी। सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
रजनीकांत, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed