फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Mon, 11 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
11एमएनपी-29-बेवर सब्जी मंडी में जमा भीड़ - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। फर्रुखाबाद रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी में सोमवार को भीड़ उमड़ने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने मंडी का समय बदलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सब्जी मंडी खुलने की अनुमति के चलते इसका संचालन जारी है। रोजना यहां भीड़ अधिक होने के चलते प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही थी। सोमवार को भी मंडी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके चलते दुकानों व आसपास इतनी भीड़ हो गई कि सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ गईं। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी भोगांव सुधीर कुमार ने मंडी का समय परिवर्तित करने के आदेश दिए हैं। अब मंडी रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक खुलेगी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही की ओर से मंडी में आढ़तियों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बदले समय से किसान और आढ़ती परेशान
सब्जी मंडी का समय रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक किए जाने से आढ़ती और किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि मंडी में दो बजे से जब बिक्री होगी तो क्षेत्र से आने वाले किसानों को रात एक बजे आना पड़ेगा। इससे उन्हें खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed