{"_id":"5ea319fc8ebc3e9051071203","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4390841139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के लोगों का हाल जानने पहुंचे डीएम और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के लोगों का हाल जानने पहुंचे डीएम और एसपी
विज्ञापन
24एमएनपी-06-शहर में जिलाधिकारी महिलाओं से पूछताछ करते हुए
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय के साथ शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान शहर के कई की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अस्थायी रूप से निवास कर रहे गरीब, जरूरतमंदों लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए। उन्होंने भरोसा दिया कि किसी भी नागरिक को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक जरूरतमंद के घर तक खाद्य सामग्री, पका पकाया भोजन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के घर तक फल, सब्जी, दूध, खाद्य सामग्री, दवा की उपलब्धता के लिए विक्रेताओं को पास जारी किए हैं जो घर-घर जाकर उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। दवा की दुकानें आवश्यकतानुसार खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। दुकान पर दवा लेते समय सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करें।
भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी बीराम, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ अभय कुमार राय, पीआरओ रमाकर, यातायात आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
बिना जरूरत के घर से निकले तो होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बेवजह घरों से न निकले यदि सड़क पर घूमते मिला तो दंडात्मक कार्रवाई होगी। बहुत आवश्यक हो तो सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मुंह पर मास्क, गमछा बांधकर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
मेडिकल संचालक को दी चेतावनी
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मदार दरवाजे के पास एके मेडिकल स्टोर पर सामाजिक दूरी का पालन न किए जाने पर मेडिकल संचालक को चेतावनी दी। कहा सामाजिक दूरी का यदि पालन नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेडिकल को सील कर दिया जाएगा।